पपीता ऐसा फल है जिसका प्रयोग सब्जी और फल, दोनों ही रूप में होता है। इसके सेवन से पाचन क्षमता बढ़ती है। आंखों के लिए भी यह बहुत गुणकारी है। इन गुणों के साथ ही पपीता में एक गुण यह भी है कि इससे नियमित स्क्रब करने से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे हल्के हो जाते हैं और रंग भी निखरता है। ऐसे में सेहतमंद त्वचा के लिए पपीते का स्क्रब अगर आप घर पर ही करना चाहते है तो ऐसे ट्राई करें।
ऐसे बनाएं पपीता स्क्रब
कच्चा पपीता लेकर उसके छोटे-छोटे फांक कर लें। इसे चेहरे पर पांच मिनट मलें फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।
एक अन्य उपाय यह भी कर सकते हैं कि कच्चे पपीते को कूचकर उसमें मसूर की दाल, मिल्क पाउडर और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर दो मिनट पर हल्के हाथों से मलें, फिर पांच मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इन उपायों से कुछ ही दिनों में चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।