आपकी त्वचा अनमोल है तो इसकी देखभाल में कोई कमी क्यों रहे। सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग जगहों, प्रदूषण, ड्राइनेस, ह्यूमिडिटी और न जाने क्या-क्या। आपकी त्वचा को न जाने क्या-क्या सहना पड़ता है। ऐसे में अपनी त्वचा की जरूरतों को समझना बेहद जरूरी है।
तो चलिए, हम आपको बताते हैं कि आपकी त्वचा की ऐसी कौन सी जरूरतें हैं जिन्हें वैसलीन पूरा कर सकती है और आपकी त्वचा को 'कोमल त्वचा' बना सकती है।
एक्सपोज करने में न झिझकें आप
त्वचा हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है। एक वयस्क के शरीर की कुल त्वचा उसके वजन का 16 प्रतिशत भाग मानी जाती है। ऐसे में अगर हम यह कहें कि हमारे कौन से अंग का धूल-मिट्टी और प्रदूषण से ज्यादा सामना होता है तो वह त्वचा ही है। वैसलीन के उत्पादों के नियमित इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को धूल-मिट्टी, प्रदूषण और अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचा सकेंगे और स्वस्थ व ग्लो करती अपनी त्वचा को टेंशन फ्री होकर एक्सपोज कर सकेंगे।
विटामिन्स की भरपाई
शरीर में जब जरूरी विटामिन्स की कमी हो जाती है तो शरीर इसकी भरपाई त्वचा से करता है। ऐसे में त्वचा की सेहत बरकरार रखने के लिए जरूरी विटामिन ई आपको वैसलीन मॉश्चुयराइजर व बॉडी लोशन से मिलेगा।
लौटाए खोयी नमी
दिन भर की भागदौड़ के दौरान त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पर्यावरण हमारी त्वचा से नमी खींचने की पूरी कोशिश करता है। यहां तक कि नमी खींचने की इस प्रक्रिया में पर्यावरण से 1,86,000 कैलोरी प्रतिदिन खर्च होती है। ऐसे में नियमित रूप से त्वचा को मॉश्चयुराइज करना बेहद जरूरी है। वैसलीन मॉश्च्युराइजर से आपकी त्वचा की नमी पूरे दिन बरकरार रहेगी।
ड्राइनेस दूर करे
ड्राइ स्किन वाले लोगों के लिए सर्दियों में त्वचा की देखभाल और भी जरूरी है क्योंकि यदि ड्राइ स्किन की अनदेखी हुई तो वह एक्जाइमा, फोलिक्यूलाइटिस और सेल्यूलाइटिस जैसे चर्मरोगों में तब्दील हो सकती है। ऐसे में ड्राइनेस दूर करने के लिए वैसलीन का प्रयोग बहुत फायदेमंद है।