फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैलीय त्वचा को जवां रखने के लिए आजमाएं ये आसान नाइट ब्यूटी रुटीन

Sat, 12 Jun 2021 08:57 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तैलीय त्वचा वाले लोग अक्सर गर्मियों में जब सोकर उठते हैं तो उनके चेहरे पर खूब सारा तेल होता है। यह तेल उनकी त्वचा पर बार-बार आ जाता है। ऐसे में सही नाइट केयर रुटीन को आजमाकर इससे छुटकारा भी पाया जा सकता है। 
विज्ञापन
चेहरा एकदम जवां और ऑयल फ्री दिखाई देने लगेगा - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों के मौसम में तो ऑयली स्किन वाले बहुत परेशान हो जाते हैं क्योंकि हर वक्त उनके चेहरे पर तेल बना रहता है। तेल होने से कई बार चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं जो कि उन्हें और भी परेशान करते हैं। तैलीय त्वचा वाले चेहरे को इस मौसम में कितना ही क्यों न साफ कर लें लेकिन बार-बार चेहरे पर तेल आ जाता है और चेहरा ऐसा दिखाई देने लगता है जैसे साफ ही न किया हो। इस समस्या से छुटकारा पाना इतना भी मुश्किल नहीं है ऑयल से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनाना होगा ये नाइट ब्यूटी रुटीन जिससे कि आपका चेहरा एकदम जवां और ऑयल फ्री दिखाई देने लगेगा। आइए जानते हैं इस रुटीन के बारे में। 

सामग्री-

मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच

नींबू का रस- 1 चम्मच

एलोवेरा जेल- 1 चम्मच

विधि-

विज्ञापन

एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और एलेवोरा का ताजा जेल मिला लें। इन तीजों चीजों को अच्छे से मिलाकर एक सा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को रात में चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर मसलते हुए अपने हाथों से निकाल लें। अब चेहरे को ठंडे पानी से धोकर अच्छे कपड़े से साफ कर लें। 

फायदे- 
इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से आपके चेहरा का अतिरिक्त तेल निकल जाएगा। सुबह जब आप सोकर उठेंगे तो चेहरे पर तेल नहीं मिलेगा। त्वचा में कसाव तो आएगा ही, साथ ही ये मुलायम भी होगी इसलिए रोज रात को इस पेस्ट का जरूर इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन










 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें