साबूदाने का प्रयोग करके आप अपने चेहरे को एकदम चमकदार बना सकते हैं। साबूदाने में विटामिन- बी6, स्टार्च, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम, सोडियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। साबूदाने के फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरा एकदम बेदाग हो जाता है और त्वचा की खोई चमक लौट आती है। फेस पैक को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेस पैक का प्रयोग करके आप अद्भुत निखार पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप किस तरह से साबूदाने का पैक बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री-
साबुदाना- एक चम्मच
नींबू- दो चम्मच
गुलाब जल- दो बड़े चम्मच
मुल्तानी मिट्टी- एक चम्मच
ब्राउन शुगर- एक चम्मच
विधि-
साबूदाने का फेस पैक बनाने के लिए बर्तन में एक चम्मच साबूदाना लें। उसमें नींबू का रस मिला लें। अब इसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। मिश्रण जब पक जाए तो बंद कर दें। ठंडा होने पर मिक्सर में पीस लें। अब इसमें ब्राउन शुगर एवं नींबू मिला लें। अब इसमें मुल्तानी मिट्टी मिला लें। फेस पैक इस्तेमाल के लिए तैयार है।
साबूदाना फेस पैक के फायदे-
- फेस पैक के इस्तेमाल से त्वचा नर्म और मुलायम होती है।
-शुष्क त्वचा के लिए साबूदाने का फेस पैक लाभदायक होता है।
-मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
-त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
-दाग-धब्बों के निशान मिटाने में सहायक है।