फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर तक नहाते हैं तो जान लीजिए यह नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों तक बाथरूम में नहाने की आदत न केवल घर में आपके लिए कलह का कारण होती है बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी कम खतरनाक नहीं है।
विज्ञापन


मेन्स हेल्थ पर प्रकाशित शोध की मानें तो पांच से दस मिनट से अधिक गर्म पानी से नहाना आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मैनहटन के डॉ. नील शल्ज ने अपने शोध के आधार पर माना है कि गुनगुने पानी से देर तक नहाने पर त्वचा रूखी होती है और त्वचा संबंधित समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है।
विज्ञापन

क्या है कारण और क्या है उपाय

हालांकि उन्होंने यह भी माना है कि ठंडे पानी से नहाने पर त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

डॉ. नील के अनुसार, ''मौसम बदलने पर, खास तौर पर सर्दियों में हम गर्म पानी से अधिक नहाते हैं और इस मौसम में त्वचा के फटने का यह बड़ा कारण है। यह त्वचा की सारी नमी सोख लेता है जिससे रूखेपन की समस्या बढ़ सकती है।''

उनका मानना है कि गर्म पानी से नहाने पर रोम छिद्र खुल जाते हैं और साबुन के कम त्वचा में जाते हैं। जिससे त्वचा रूखी होती है।

उपाय के तौर पर आप गुनगुने पानी से कम देर नहना और फिर मॉश्चुराइजर लगाना बेहतर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें