फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि आपके होंठ दिखते हैं बहुत ज्यादा पतले तो आजमाएं ये तरीके 

Sun, 04 Jul 2021 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बहुत छोटे होंठ लड़कियों को इसलिए भी आजकल अच्छे नहीं लगते हैं क्योंकि वे सही ढंग से इनपर लिपस्टिक नहीं लगा पाती हैं। बड़े चेहरों पर भी छोटे होंठ अजीब लगते हैं इसलिए यदि आप भी चाहते हैं कि बिना किसी सर्जरी आदि के होंठ फ्लफी दिखने लगें तो करें कुछ आसान घरेलू उपाय। 
विज्ञापन
होंठ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि उनके नाक-नक्शे एकदम परफेक्ट दिखाई दें लेकिन हमारा चेहरा तो जन्म से वैसा ही होता है जैसा कि ईश्वर ने गढ़ा होता है। कई लड़कियों को लगता है कि उनके होंठ यदि थोड़े मोटे होते तो वे बहुत सुंदर दिखाई देतीं। होंठ यदि बहुत अधिक पतले ही तो कुछ सामान्य उपायों से ही उन्हें थोड़ा फ्लफी बना सकते हैं।  आइए जानते हैं कि किन तरीकों को आजमाने से आपको होंठ थोड़े मोटे दिखाई दे सकते हैं। 

दालचीनी का तेल

विज्ञापन

दालचीनी के तेल को होंठों पर लगाना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ध्यान रहे कि आप कोरा दालचीनी का तेल होठों पर न लगाएं। दालचीनी के तेल को अपने लिप बाम के साथ मिलाएं और फिर ही होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके लिप्स धीरे-धीरे थोड़ी फ्लफी होने लगेंगे। इसे सोने से पहले रात में लगाएं। 

पिपरमिंट का तेल
पिपरमिंट का तेल भी होंठों के लिए अच्छा होता है। होंठों पर इसका उपयोग करने से माइक्रो-सर्कुलेशन बढ़ता है। जिस वजह से ऐसा लगता है कि होंठ सुन्न पड़ गए हैं और धीरे-धीरे यह फ्लफी दिखने लगते हैं। यह होठों में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ा देता है। 

ज्यादा पानी पिएं

विज्ञापन

बहुत जरूरी है कि यदि हम चाहते हैं कि हमारे होंठ बहुत पतले न दिखें तो हम पानी ज्यादा पिएं। ज्यादा पानी पीने से होंठ बड़े दिखते हैं। शरीर में पानी की कमी होती है तो होंठ सिकुड़ने लगते हैं और सूखने लगते हैं। ऐसे में आप अपने शरीर को हाइड्रेट करके भी होठों को फ्लफी दिखा सकते हैं। 

 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें