गली ब्वॉय और राजी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। अपनी एक्टिंग के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं आलिया की खूबसूरती में उनकी दमकती त्वचा चार चांद लगाती है। अालिया ने अपने हसीन चेहरे और चमकती त्वचा के पीछे छिपे राज एक इंटरव्यू में बताए। जिसे सभी महिलाएं आजमा सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
भरपूर नींद है जरुरी
आलिया बिना मेकअप के भी इतनी सुंदर लगती हैं कि कोई भी लड़की उनके जैसी त्वचा पाना चाहेगी। आपको बता दें की आलिया अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरुर लेती हैं। उनका मानना है कि काम की वजह से दिनभर मेकअप किए रहने से उनकी त्वचा को सांस लेने का मौका नहीं मिलता है। इसलिए वो इस बात का ख्याल रखती हैं कि रात के समय पूरा मेकअप उतारकर सोएं ताकि उनकी त्वचा को प्राकृतिक रुप में रहने का समय मिल जाएं।
विज्ञापन
3 of 6
खानपान का ख्याल
आलिया अपनी दमकती त्वचा का राज बताते हुए कहती हैं कि वो इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं की अपने खाने में हर तरह के विटामिन और मिनरल्स को जरुर शामिल किया जाए। विटामिन ए शरीर की बाहरी और अंदरुनी दोनों त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही विटामिन सी का सेवन शरीर में मांसपेशियों के बनने और एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।
4 of 6
पानी पीना है जरुरी
अपने शरीर को तरोताजा रखने का एक सरल उपाय है कि ढेर सारा पानी जरुर पीया जाए। पानी शरीर की अशुद्धियों को निकालने में मदद करता है जिससे त्वचा में भी निखार आता है। अगर आपको भी आलिया की तरह खूबसूरत त्वचा पानी है तो दिन भर में करीब चार से पांच लीटर पानी जरुर पिएं।
विज्ञापन
5 of 6
मेकअप उतार कर ही सोती हैं आलिया
आलिया कहती हैं कि वो रात में पूरा मेकअप उतारने के बाद ही सोती है और इसके लिए प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल करती हैं। एक बार चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद वो अपनी त्वचा पर कुछ भी लगाना पसंद नहीं करती हैं।
आलिया का पसंदीदा घरेलू नुस्खा
घर के नुस्खों का प्रयोग कभी न कभी तो सभी करते हैं। ऐसे ही खूबसूरत त्वचा की मालकिन आलिया भी अपने चेहरे पर आंखों के नीचे की सूजन को मिटाने के लिए बर्फ का प्रयोग करती हैं। वो बताती हैं कि अगर उनके चेहरे पर कभी मुंहासे हो जाएं तो उन्हें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना पसंद है।