मौसम में बदलाव शुरू होने वाला है क्योंकि बारिश का सुहाना मौसम दस्तक दे रहा है। इस मौसम में मूड जितना खुशनुमा होता है उससे ज्यादा एक टेंशन भी होती है। ऑफिस जाने वाली लेडीज की मुसीबत हम समझ सकते हैं। मानसून में कैसे ड्रेसअप हों, किस टाइप का फुटवियर पहन कर जाएं और फ्रेश गेटअप जैसे सवाल काफी परेशान करते हैं। आज हम आपको बेस्ट डिजाइनर के ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो मानसून के मौसम में ड्रेसिंग की सारी मुश्किलें दूर कर देंगे और आप अपना फ्रेश और कॉन्फिडेंट लुक कैरी कर पाएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश के मौसम में अपनी जींस को कहिए 'नो' और शॉर्ट्स को कहिए 'हेलो'। बाजार में सिर्फ डेनिम शॉर्ट्स ही नहीं बल्कि कॉटन और मिक्स फैब्रिक्स के शॉर्ट्स भी मार्किट में उपलब्ध हैं, जिसे आप आसानी से ऑफिस में भी पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ प्लीजेंट रंग के प्लेन टॉप निकालें और ब्राइट रंग के ब्लेजर के साथ मैच करें। ये आपको स्टाइल के साथ प्रेजेंटेबल लुक देगा।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम कोई भी हो कपड़ों में 'कंफर्टेबल' होना जरूरी है। हल्के रंग के प्लाजो और ब्राइट रंग के पोल्का टॉप भी मानसून में बेहतर विकल्प बन सकते हैं। प्लाजो के साथ आप लूज फिट शर्ट भी मैच कर सकती हैं। फुटवियर में स्नीकर्स से अच्छा विकल्प कुछ नहीं हो सकता। आप चाहें तो ब्लॉक हील्स या एस्पाड्रिल्स भी पहन सकती हैं।
4 of 5
सुहाने मौसम में रंग बिरंगे कपड़े ज्यादा इन फैशन होते हैं। ब्राइट ऑरेंज, डीप रेड, शाइनी येलो पहनने का यही सही समय है। कोशिश करें की इस मौसम में अपने कपड़ों की लेंथ घुटनों तक या काफ लेंथ रखें। इससे आपके कपड़े गंदे नहीं होंगे और भीगने का डर भी नहीं होगा।
इस मौसम में हल्के फैब्रिक्स जैसे कॉटन, मलबरी सिल्क के कपड़े भी पहन सकती हैं। काफ लेंथ culottes भी काफी प्रैक्टिकल लुक देंगे और जंपसूट तो हमेशा इन फैशन हैं जिसे आप कहीं भी पहन कर जा सकती हैं।