फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बिजली गिरने से किसान की मौत, तीन लोग झुलसे

Mon, 22 Jun 2020 06:32 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के बीरपुर गांव के आमीकोट मौजा के पास खेत में काम कर रहे एक किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। थोड़ी देर के लिए धूप निकली इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद भांवरकोल विकास खंड क्षेत्र में गरज- तड़प के साथ बारिश शुरू हुई। इस बीच आमीकोट मौजा में बीरपुर निवासी उमेश यादव (35) पुत्र श्री किशुन यादव अपने परवल के खेत में काम कर रहे थे। तभी बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

उधर बगल में काम कर रहे चंद्रमा चौधरी (18),  महेंद्र चौधरी (19) तथा जालंधर चौधरी (20) गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने उमेश यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें