फिल्म पर क्या बोलीं शरवरी?
वहीं फिल्म में फीमेल लीड रोल प्ले कर रहीं शरवरी ने भी इसे लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत ही ज्यादा स्पेशल एक्सपीरियंस था। हिमेश सर की धुनों को कौन नहीं जानता? हमनें तो बचपन से सुनी हैं आज भी सुनते आ रहे हैं। यह बहुत सम्मान की बात है कि हम उनके गाने पर काम कर पाए। यह मेरे लिए एक बेहद खास अनुभव था। हिमेश सर के संगीत में एक अनोखी गर्माहट है। उनके गीत सुनकर ही मैं हमेशा अपने किरदार में गहराई से उतर पाई हूं।'
कई साल बाद सूरज और हिमेश साथ
बता दें कि इस फिल्म के जरिए हिमेश रेशमिया 11 साल बाद सूरज बड़जात्या के साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में साथ काम किया था। सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत इस फिल्म के भी कई गाने हिट हुए थे।