फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया: हिमेश की तारीफ में क्या बोले आयुष्मान? फिल्म पर कहा- यह इंडिया की नहीं, भारत की फिल्म है

Mon, 21 Sep 2026 02:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ye Prem Mol Liya Title Track Released: फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस पर फिल्म के अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री शरवरी ने एक बातचीत के दौरान काफी कुछ कहा।
विज्ञापन
'ये प्रेम मोल लिया' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को इंडिया की नहीं, भारत की फिल्म कहकर संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने सूरज बड़जात्या के साथ काम करने और इस फिल्म को लेकर भी काफी कुछ साझा किया। जानें क्या बोले आयुष्मान और शरवरी…

विज्ञापन


एक्टर ने फिल्म पर क्या कहा? 
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक पर बात करते हुए एक्टर आयुष्मान खुराना ने आईएनएस से कहा, ‘यह कमाल की बात ये है कि हिमेश जी इमोशन समझते हैं। हिंदुस्तान की जनता को जितना अच्छा ये समझते हैं शायद ही कोई और संगीतकार समझता होगा। आज के दौर में, जब पहली बार मैं नैरेशन सुनने गया था तब सूरज सर ने उन्हें भी नैरेशन सुनाया था।
मैंने बोला था कि टाइटल ‘ये प्रेम मोल लिया’ कैसा है? तब सर ने ये टाइटल ट्रैक प्ले किया और मुझे यकीन हो गया कि इससे बेहतर टाइटल नहीं हो सकता। ये इंडिया की नहीं ये भारत की फिल्म है और ये भारत तक इसलिए पहुंचेगी क्योंकि इसमें सूरज बड़जात्या और हिमेश रेशमिया का सहयोग है।'

विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म पर क्या बोलीं शरवरी?  
वहीं फिल्म में फीमेल लीड रोल प्ले कर रहीं शरवरी ने भी इसे लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत ही ज्यादा स्पेशल एक्सपीरियंस था। हिमेश सर की धुनों को कौन नहीं जानता? हमनें तो बचपन से सुनी हैं आज भी सुनते आ रहे हैं। यह बहुत सम्मान की बात है कि हम उनके गाने पर काम कर पाए। यह मेरे लिए एक बेहद खास अनुभव था। हिमेश सर के संगीत में एक अनोखी गर्माहट है। उनके गीत सुनकर ही मैं हमेशा अपने किरदार में गहराई से उतर पाई हूं।'

विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : एक्स-@taran_adarsh

कई साल बाद सूरज और हिमेश साथ  
बता दें कि इस फिल्म के जरिए हिमेश रेशमिया 11 साल बाद सूरज बड़जात्या के साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में साथ काम किया था। सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत इस फिल्म के भी कई गाने हिट हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें