फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtuber Gaurav Taneja: गौरव तनेजा ने पत्नी रितु राठी संग मनाया करवाचौथ, आपसी खटपट के बाद हुए फिर से एक

Mon, 21 Oct 2024 05:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


गौरव तनेजा जाने-माने यूट्यूबर हैं, उनका इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'फ्लाइंग बीस्ट' नाम का एक लाइफस्टाइल व्लॉगिंग चैनल है। वह इस चैनल पर अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को दिखाते हैं। हाल ही में वह अपनी पत्नी रितु से अलगाव की खबरों को लेकर चर्चा में थे। लेकिन कल करवाचौथ का व्रत मनाकर दोनों ने जता दिया कि वे अभी भी साथ हैं। 
 
विज्ञापन
गौरव तनेजा-रितु राठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@riturathee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरव तनेजा मल्टीटैलेंटेड इंसान हैं, वह यूट्यूबर बनने से पहले पायलट हुआ करते थे। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर एक फिटनेस चैनल शुरू किया इस चैनल पर अच्छे खासे सब्सक्राइबर थे। लेकिन अचानक वह लाइफस्टाइल व्लॉगिंग करने लगे, इस नए चैनल पर भी उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला। इस समय उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 92 लाख सब्सक्राइबर हैं। हाल ही में उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। दरअसल, पत्नी रितु के साथ उनके मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। गौरव ने तो अचानक यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियोज अपलोड करना भी कम कर दिया था। वहीं रितु ने भी कुछ समय के लिए चुप्पी साध ली थी। लेकिन कल करवाचौथ पर ये दोनों साथ में नजर आए। 

विज्ञापन

 

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन स्थान से शुरू हुआ किस्सा 
असल में गौरव और रितु के रिश्ते में समस्याएं चल रही हैं, इस बात का पता तब चला, जब रितु को वृंदावन के प्रेमानंद महाराज जी के प्रवचन में देखा गया। यहां वह उनसे शादी-शुदा जिंदगी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर रही थीं। इस चर्चा का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो गौरव के फैंस निराश हुए। वहीं ट्रोल करने वालों ने गौरव और रितु के अलगाव की खबरों पर चर्चा करनी शुरू कर दी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रितु, गौरव तनेजा के साथ कहीं भी नजर नहीं आईं। हां, उन्होंने एक वीडियो जरूर अपने इंस्टाग्राम पर डाला, जिसमें वह गौरव का पक्ष लेते हुए बताती हैं कि आज जो कुछ भी बनी हैं अपने पति के कारण ही बनी हैं। साथ ही रितु यह भी कहती हैं कि वह अबला नहीं है। उनकी बातों से लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर रितु और गौरव के बीच क्या चल रहा है? 
 

 
गौरव-रितु ने कल मनाया करवाचौथ
नवरात्र पर रितु जरूर गौरव और अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आईं, उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ में कुछ फोटो भी डालीं। लेकिन फैंस ने कहा कि ऐसा दोनों अपने बच्चों के लिए कर रहे हैं और इनके बीच अलगाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अब गौरव तनेजा और रितु ने अलगाव की खबरों को पूरी तरह से विराम दे दिया है। दरअसल, कल उन्होंने साथ में करवाचौथ का व्रत मनाया। रितु क्योंकि एक पायलट हैं तो वह अपने काम से लौटीं और यूनिफॉर्म में ही करवाचौथ का व्रत खोला। गौरव तनेजा ने भी उनके लिए हलवा बनाकर रखा हुआ था। यह सब चीजें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो के जरिए शेयर कीं। इस तरह दोनों ने अलगाव की खबरों को पूरी तरह से खत्म कर दिया और एक खुशहाल जोड़े की तस्वीर पेश की।


विज्ञापन

ट्रोलिंग करने वालों ने कहा पब्लिसिटी स्टंट
गौरव तनेजा और रितु राठी ने जरूर अपने अलगाव की खबरों को खत्म कर दिया हो। लेकिन ट्रोल करने वाले अब भी बाज नहीं आ रहे हैं। वह लगातार कह रहे हैं कि यह सब पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है। जिससे गौरव तनेजा का यूट्यूबर चैनल और आगे बढ़े। लेकिन आज ही गौरव तनेजा ने एक वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट वाली बात पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसे इंसान नहीं है कि पब्लिसिटी के चीप स्टंट करें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें