सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना स्टारर 'योद्धा' इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। इस हार्ड कोर एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से 'योद्धा' को दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है, फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। इस दौरान एक साक्षात्कार में फिल्म की मुख्य कलाकार दिशा पटानी ने अपने अभिनेत्री बनने के सफर को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया।