फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mardaani: 'मर्दानी' के 10 साल पूरे होने पर यशराज का बड़ा एलान, जल्द आएगी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म

Thu, 22 Aug 2024 12:12 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यशराज फिल्म्स ने 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का एलान कर दिया है। इस घोषणा के लिए बेहद खास दिन को चुना गया है।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : यूट्यूब @YRF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशराज फिल्म्स ने 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का एलान कर दिया है। इस घोषणा के लिए बेहद खास दिन को चुना गया है। आज ही के दिन साल 2014 में 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म रिलीज हुई थी। इसे आज 10 साल पूरे हो गए है। इस फिल्म के अभी तक दो भाग आ चुके हैं, जिनमें राखी मुखर्जी ने अभिनय किया था। 

Taapsee Pannu: 'वे अच्छे-बुरे समय में साथ रहते हैं', तापसी ने की स्टार किड्स की प्रशंसा, कहा- हमें सीखना चाहिए

वीडियो जारी करके किया एलान
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स ने 'मर्दानी' के 10 साल पूरे होने का जश्न खास अंदाज में मनाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2'  फिल्म से रानी मुखर्जी के कुछ सीन दिखाए गए हैं। इसमें उनके कुछ दमदार डायलॉग भी सुनने को मिले, खासकर वो जिसमें, रानी कहती हैं, "अपने पप्पा को मेरा नाम ठीक से बोल। शिवानी शिवाजी रॉय। उखाड़, जो उखाड़ लेगा।" वीडियो के अंत में बताया गया कि जल्द ही इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म भी आने वाली है।

Shah Rukh Khan: वे तीन मौके जब महिला सुरक्षा पर बोले थे शाहरुख खान, अपने बेटों को देते हैं यह सलाह

2014 में पहला और 2019 में दूसरा भाग हुआ था रिलीज
विज्ञापन

'मर्दानी' 22 अगस्त, 2014 को रिलीज हुई थी। इसमें रानी मुखर्जी ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार अदा किया था, जो एक छोटी लड़की को बचाते हुए बच्चों के अवैध व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा करती है। । इसका निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। यह एक क्राइम एक्शन फिल्म है। इसमें ताहिर राज भसीन, प्रियंका शर्मा, अनिल जॉर्ज, सानंद वर्मा ने भी अभिनय किया था। इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'मर्दानी 2' थी, जो 13 दिसंबर, 2019 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था।
विज्ञापन


Mukesh Chhabra: 'वह प्रेम में था', रावण को सही ठहराने पर विवादों में घिरे मुकेश छाबड़ा, अब हो रहे हैं ट्रोल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें