फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Boys 4: 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' ने छुआ 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, क्या तोड़ पाएगी तीसरे पार्ट का रिकॉर्ड?

Mon, 10 Jun 2024 08:53 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स की फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' ने पहले वीकेंड में $100 मिलियन (भारतीय मुद्रा में लगभग 835 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। 
विज्ञापन
फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' - फोटो : इंस्टाग्राम @willsmith
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स की फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म सात जून को रिलीज हुई थी और पहले वीकेंड में इसने $100 मिलियन (भारतीय मुद्रा में लगभग 835 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ध्यान रहे कि यह आकंड़ा वैश्विक स्तर पर हुई कमाई का है।

विज्ञापन


SK 23: एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'एसके 23' का हिस्सा बने विद्युत जामवाल, शिवकार्तिकेयन के साथ करेंगे धमाल

अभी तक $104.6 मिलियन का किया कारोबार 
'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' की अभी तक की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म $104.6 मिलियन (भारतीय मुद्रा में लगभग 873 करोड़ रुपये) कमा चुकी है। इसमें से $48.6 मिलियन (भारतीय मुद्रा में लगभग 405 करोड़ रुपये) की कमाई अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर हुई है। बता दें कि यह 'बैड बॉयज' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इसका पहला भाग साल 1995 में रिलीज हुआ था। दूसरा भाग 2003 और तीसरा लंबे समय के बाद साल 2020 में रिलीज हुआ था। यह एक कॉप कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Digangana Suryavanshi: शोस्टॉपर के निर्माताओं ने दिगांगना पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में दर्ज की शिकायत

'बैड बॉयज फॉर लाइफ' ने की थी सबसे ज्यादा कमाई
फिल्म की कमाई के आंकड़ों को देखकर सवाल उठता है कि क्या यह 'बैड बॉयज' फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है या नहीं। इस सीरीज की तीसरी फिल्म 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' ने वैश्विक स्तर पर $426 मिलियन (लगभग 35 अरब रुपये) की कमाई की थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने $206 मिलियन (लगभग 17 अरब रुपये) कमाए थे। इन आकंड़ों के साथ यह अभी तक फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म है। अब देखना होगा कि 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' इस आंकड़े को छू सकेगी या पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ देगी। 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' का निर्देशन आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है। फिल्म का निर्माण जेरी ब्रुखिमर, चैड ओमान,डग बेलग्राड, विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स ने किया है।

umtaz: मुमताज ने 'अपराध' में बिकिनी पहनने से किया था मना, फिरोज खान के किए इस वादे से राजी हुई थीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें