फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patralekhaa-RajKummar: श्रीकांत, माही, स्त्री...क्या शानदार साल रहा, पत्नी पत्रलेखा ने थपथपाई राजकुमार की पीठ

Sat, 31 Aug 2024 01:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पत्रलेखा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक राजकुमार राव का एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वे बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं राज, यह साल आपके लिए क्या ही शानदार रहा है।
विज्ञापन
पत्रलेखा-राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ 'स्त्री 2' में नजर आ रहे अभिनेता राजकुमार राव आज 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रशंसकों और इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने एक्टर को बधाई दी है। इस अवसर पर राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने एक्टर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे राजकुमार राव की इस साल की सफलताओं को गिनवाती दिखी हैं और साथ ही उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन



Maalik: ‘स्त्री 2’ की क्रेडिट के जंग में राजकुमार राव सा सही पड़ा पत्ता, मिली टिप्स की मसाला एक्शन फिल्म

पत्रलेखा ने साझा किया पोस्ट
पत्रलेखा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक राजकुमार राव का एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वे बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं राज, यह साल आपके लिए क्या ही शानदार रहा है। श्रीकांत से शुरुआत, फिर माही और अब स्त्री 2।' पत्रलेखा ने आगे कहा, 'हम अक्सर इस बात पर बहस करते हैं कि क्या एक महान अभिनेता बनने के लिए एक अच्छा इंसान होना जरूरी है? इसका जवाब हां है और मैं यह बात आपके कारण पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं'।
विज्ञापन



राजकुमार राव ने किया यह कमेंट
पत्रलेखा ने आगे लिखा है, 'आपके कई किरदारों, कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों, आपकी कला के प्रति आपके जुनून और आपकी ईमानदारी के लिए बधाई..! लव यू'। पत्रलेखा के पोस्ट पर राजकुमार राव ने कमेंट किया है, 'बहुत शुक्रिया माय लव। तुम मेरी ताकत हो मेरा सबकुछ हो। #IC814 में तुम्हारा जादुई काम बहुत प्रेरणादायक है। यहां और भी बहुत कुछ है '। राजकुमार राव और पत्रलेखा वर्ष 2021 में विवाह बंधन में बंधे थे। पत्रलेखा भी अभिनेत्री हैं। उन्होंने सिटीलाइट, लव गेम्स, नानू की जानू मे जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इन दिनों वे सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक'  में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


Salman Khan: सलमान को कभी पांच हजार तो कभी पांच लाख में साइन करता था एक निर्देशक, लेकिन फिल्म नहीं बनाता था

नई फिल्म के नाम का हुआ एलान
आज जन्मदिन के अवसर पर राजकुमार राव की नई फिल्म के नाम का एलान हुआ है। निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए शनिवार (31 अगस्त) को नई फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। अभिनेता जल्द ही 'मालिक' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कुमार तोरानी ने मालिक का पोस्टर साझा किया है। तस्वीर में राजकुमार राव एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में हथियार और वह गाड़ी पर खड़े नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें