फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zaheer Iqbal: कौन हैं जहीर इकबाल? जिनको दिल दे बैठी हैं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी, इस दिन रचाएंगी शादी!

Tue, 11 Jun 2024 02:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं! आखिरकार, कौन हैं जहीर इकबाल, जिनकी दुल्हनिया बनने को बेताब हो रही हैं सोनाक्षी। 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अक्सर जहीर इकबाल के साथ नजर आ जाती हैं। फिर चाहे कोई पार्टी हो या आम जगह। दोनों को अक्सर कई बार एक साथ देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इस 23 जून को अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। हालांकि, कपल की तरफ से अभीतक शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर और सोनाक्षी की शादी में उनके नजदीकी रिश्तेदार, परिजन और दोस्त शिरकत करेंगे। सोनाक्षी और जहीर की डेटिंग की खबरें कई समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं, लेकिन अब दोनों को अक्सर ही साथ में देखा गया है। सोनाक्षी सिन्हा के चाहने वालों के जहन में यह ख्याल जरूर आता है कि आखिरकार उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल कौन हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं जहीर इकबाल
पेशे से जहीर इकबाल एक अभिनेता है, जो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1988 में हुआ था। वहीं उनका पूरा नाम जहीर इकबाल रतानसी है। उन्होंने मुबई स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई पूरी की है, जहां उनके सीनियर रणबीर कपूर रह चुके हैं। परिजन की बात करें तो जहीर ज्वैलर्स के परिवार से नाता रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतानसी हैं, जो ज्वैलर और बिजनेसमैन हैं। इतना ही नहीं जहीर बॉलीवुड दबंग यानी सलमान खान के दोस्त भी हैं। सलमान की ही एक पार्टी में सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकार हुई थी। 2014 में जहीर ने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में बतौर सह-निर्देशक काम किया था।

इसके बाद 2019 में जहीर ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'नोटबुक' से अभिनय की शुरुआत की थी। जहीर ने साल 2022 को फिल्म 'डबल एक्सएल' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अभिनय किया था। सोनाक्षी और जहीर ने एक साथ म्यूजिक वीडियो 'ब्लॉकबस्टर' में भी काम किया है।
विज्ञापन


जहीर से कब हुई थी सोनाक्षी की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में साल 2022 में हुई थी। उस दौरान दोनों दोस्त बनें और फिर उनकी यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-साथ फिल्म 'डबल एक्स एल' में काम किया। इस फिल्म के बाद दोनों को अक्सर साथ में देखा गया है। हाल ही में इस साल दोनों अंडमान निकोबार वेकेशन पर गए थे, जहां से जहीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनाक्षी और अपनी फोटोज साझा की थीं। इन दोनों की यह फोटोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें