दिलवाले फिल्म के प्रमोशन के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
'करण-अर्जुन', 'कुछ-कुछ होता है', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'कभी खुशी कभी गम' के अलावा भी तमाम फिल्मों में शाहरुख खान और काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं शाहरुख और काजोल के कुछ प्रशंसक ऐसे भी हैं, जो दोनों को असल जिंदगी में पति-पत्नी समझने की गलती कर बैठते थे। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने एक बार कबूल किया था कि उन्हें लगा था कि शाहरुख खान और काजोल वाकई शादीशुदा हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मन्नत में गौरी खान को देखकर वह चौंक गए थे।
वरुण अभिनेत्री काजोल-शाहरुख को असल में समझते थे पति-पत्नी
शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री ने कई लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वे असल जिंदगी में शादीशुदा हैं। सिर्फ ऐसा प्रशंसकों के साथ ही नहीं हुआ है, बल्कि बचपन में वरुण धवन भी मानते थे कि शाहरुख-काजोल असल जिंदगी में भी शादीशुदा हैं। दरअसल, 2015 में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के दौरान रियलिटी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गए थे। तब बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने थिएटर में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' देखने की याद ताजा की और कहा कि उनकी मां को यकीन था कि शाहरुख और काजोल असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। इसके जवाब में वरुण ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कहा था, "बचपन में मुझे भी ऐसा लगता था। मुझे लगता था कि काजोल-शाहरुख असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। जाहिर है, जब तक मैं गौरी (खान) मैम से नहीं मिला था।"
वरुण ने सुनाया मन्नत का किस्सा
जब वरुण अपने दोस्तों के साथ मिलकर चैरिटी के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए कई सेलेब्स के घर पर गए थे। उस दौरान जब उन्होंने शाहरुख खान का घर मन्नत देखा, तो उन्हें लगा कि यहां तो ढ़ेर सारी चैरिटी मिलेगी। फिर क्या था जैसे ही वरुण ने शाहरुख खान के घर मन्नत का दरवाजा खटखटाया तो वहां पर गौरी खान को देखकर उन्हें बेहद आश्चर्य हुआ क्योंकि वह तो काजोल को शाहरुख की पत्नी समझते थे। वरुण ने कहा, "मुझे कुछ गलत लगा उस वक्त (मुझे लगा कि उस समय कुछ गड़बड़ है)।"
वरुण की मां ने दूर की गलतफहमी
वरुण की कहानी सुनकर किंग खान ने भी वरुण की नकल उतारी और कहा कि आखिर वरुण उस समय मन्नत में गौरी को देखकर क्या सोच रहे होंगे। आखिर वरुण ने उस समय क्या सोचा होगा, जिससे सभी हंस पड़े। शाहरुख ने कहा, "तुम कौन हो? काजोल के घर में क्या कर रही हो तुम?" बाद में वरुण अपने घर वापस गए और अपनी मां से इस बारे में बात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि गौरी असल में शाहरुख की पत्नी हैं। काजोल सिर्फ शाहरुख की सह-कलाकार हैं।
Son of Sardaar 2: अक्टूबर में होगी 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग, पंजाब में अजय देवगन के साथ शामिल होंगे संजय