फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taimur Ali Khan: जब तैमूर की नैनी ने करीना से पूछा क्या उन्हें ढाई लाख मिलेंगे, अभिनेत्री ने दिया था यह जवाब

Sun, 28 Jul 2024 10:31 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तैमूर अली खान की नैनी ललिता डिसिल्वा ने हाल ही में, तैमूर की देखभाल के लिए मिलने वाले पैसे को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @taimuralikhanpataudi_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की नैनी ललिता डिसिल्वा अपनी तनख्वाह को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्हें कई फिल्मी सितारों के बच्चों के साथ देखा गया है। तैमूर के साथ उनकी कई कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। हाल ही में, ललिता डिसिल्वा ने इस सवाल का जवाब दिया कि क्या उन्हें तैमूर की देखभाल के लिए ढाई लाख रुपये मिले थे।

विज्ञापन

तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @taimuralikhanpataudi_
सोशल मीडिया पर फिल्मी कलाकारों के जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं। उन्हीं में एक चर्चा इस बात की भी थी कि तैमूर अली खान की नैनी को करीना और सैफ से ढाई लाख रुपये मिले हैं। अब पिंकविला से बातचीत करते हुए ललिता डिसिल्वा ने बताया कि यह केवल एक अफवाह है। उन्होंने कहा कि मैं तो चाहूंगी कि मिल जाए और आपकी बात सच हो, मगर ये सब अफवाह है।

करीना कपूर और तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @taimuralikhanpataudi_
ललिता डिसिल्वा ने करीना से भी इसे लेकर सवाल किया था कि क्या उन्हें तैमूर की देखभाल के लिए ढाई लाख रुपये मिलेंगे। इस मामले पर करीना कपूर ने क्या प्रतिक्रिया दी, उसके बारे में बताते हुए नैनी ने बताया कि करीना ने कहा था कि इसे गंभीरता से ना लो। यह सब मजाक है बहन।

Ranbir Kapoor: अपनी डेब्यू फिल्म की असफलता से खुश हैं रणबीर कपूर, बोले- 'इसने मुझे आगे के लिए तैयार किया'
विज्ञापन

करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी। यह दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। यह उनके कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें उनके साथ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे।

Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन की एक्शन फिल्म की चर्चा से ही प्रशंसक खुश, धर्मा की वॉर फिल्म से पहले इसे तवज्जो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें