फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

What The Hell Navya: नव्या करना चाहती हैं परिवार का नाम रोशन, बोलीं- गर्व है कि मैं बच्चन परिवार से आती हूं

Sun, 25 Feb 2024 09:20 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। नव्या ने 'प्रोजेक्ट नवेली' स्थापना की है। इस प्रोजेक्ट के जरिए वो लड़कियों को पीरियड संबंधी बातों के बारे में जागरूक करती हैं।
विज्ञापन
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' की वजह से इन दिनों सुर्खियों में बनीं हुई हैं। वे दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन हैं। अपने इस पॉडकास्ट शो को नव्या अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता के साथ होस्ट करती हैं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान नव्या अपने परिवार और करियर के बारे में खुल कर बातें करती दिखाई दीं। 
विज्ञापन


बच्चन सरनेम मायने रखता है 
नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। नव्या ने 'प्रोजेक्ट नवेली' स्थापना की है। इस प्रोजेक्ट के जरिए वो लड़कियों को पीरियड संबंधी बातों के बारे में जागरूक करती हैं। हाल ही में, मीडिया से बातें करते हुए नव्या ने कहा, 'आज मैं जो कुछ भी हूं अपने परिवार के बदौलत हूं। लोगों को लगता है कि मैंने काफी कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, लेकिन मैं इसका क्रेडिट अपने परिवार को देना चाहूंगी।'

नुसरत की कातिलाना अदाएं देख फैंस की धड़कनें हुईं तेज


परिवार का नाम रौशन करूं 
नव्या नंदा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं करती हूं कि बच्चन सरनेम की वजह से मुझे सहूलियत नहीं मिली है। मुझे मेरे सरनेम से काफी फायदा मिला है और अब मैं अपने परिवार का नाम रौशन करना चाहती हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे यह परिवार मिला है। अगर मैं बच्चन खानदान से नहीं होती तो शायद मुझे इतने मौके नहीं मिलते।'

Shahid Kapoor: 'देवा' के निर्माता ने शाहिद कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वीडियो देख फैंस उत्साहित

विज्ञापन

मां और नानी से सीखती हूं 
नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या 2' को में अक्सर बच्चन परिवार के आदर्श और मूल्यों पर बातें करती नजर आती हैं। नव्या अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी नानी जया बच्चन को देती हैं। वे कहती हैं, 'मेरी नानी और मेरी मां मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया है कि चाहे कुछ भी हो जाए अपने आदर्शों से पीछे नहीं हटना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें