'द फैमिली मैन' फेम एक्ट्रेस प्रियामणि हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। अपने दमदार अभिनय से अभिनेत्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब प्रियामणि के फैंस उन्हें द फैमिली मैन सीजन 3 में एक बार फिर मनोज बाजपेयी के साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। दर्शक सीरीज की अगली किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री ने द फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर फैंस के साथ बड़ा अपडेट साझा किया है।
द फैमिली मैन 3 को लेकर कही यह बात
एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में ,जब प्रियामणि से द फैमिली मैन के तीसरे सीजन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कल ही राज सर और डीके सर ने एक घोषणा की है कि सीजन तीन जल्द ही आने वाला है, इसलिए प्रतीक्षा करें और देखें।”
अगले साल शुरू होगी शूटिंग
अभिनेत्री ने आगे कहा, “मैं उनसे तब मिली थी जब वे फर्जी पर काम कर रहे थे, मुझे नहीं लगता कि मैं उनसे तब मिली थी जब वे सिटाडेल पर काम कर रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें तब देखा था जब वे फर्जी के लिए काम कर रहे थे। और इसलिए हम उनसे पूछते जा रहे थे, सर सीजन तीन कब आ रहा है, उन्होंने कहा, जल्द ही...जल्द...जल्द ही...तो मुझे यकीन है, मुझे लगता है कि हम अगले साल शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।''
Ashutosh Gowariker: न्यास के सहयोग से आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, साझा की खुशी
जवान में आईं नजर
प्रियामणि वर्तमान में अपनी हालिया रिलीज जवान की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, आलिया कुरेशी, लहर खान और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और सिनेमाघरों में लगातार सफल प्रदर्शन जारी रखा है। एटली के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 922.55 करोड़ रुपये और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 526.78 रुपये की कमाई की है।