फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duranga Season 2: दर्शकों को रोमांच का डबल डोज देने आ रहा दुरंगा 2, इस बार और भी ज्यादा दिलचस्प होगी कहानी

Thu, 21 Sep 2023 11:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुरंगा का जल्द ही दूसरा भाग दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। सीजन 2 में गुलशन देवैया, दृष्टि धामी, बरखा सेन गुप्ता, राजेश खट्टर अपनी-अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए वापसी करेंगे।
विज्ञापन
दुरंगा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी5 ने एक मोशन पोस्टर के साथ बहुप्रतीक्षित सीरीज 'दुरंगा' के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है।  कोरियाई शो 'फ्लावर ऑफ एविल' के आधिकारिक रूपांतरण के पहले सीजन को बहुत पसंद किया गया था। इस रोमांटिक थ्रिलर सीरीज के ट्विस्ट और टर्न ने दर्शकों को स्क्रीन छोड़कर जाने का मौका नहीं दिया था। 

विज्ञापन

Animal: आ रहा है 'एनिमल का बाप', रणबीर कपूर की फिल्म से अनिल कपूर के किरदार का दमदार पोस्ट जारी

देखने को मिलेंग भरपूर ट्विस्ट और टर्न
अब जल्द ही इसका दूसरा भाग दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। दूसरे सीजन में गुलशन देवैया, दृष्टि धामी, बरखा सेन गुप्ता, राजेश खट्टर अपनी-अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए वापसी करेंगे। वहीं, इसमें अमित साध महत्वपूर्ण मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। गोल्डी बहल के रोज ऑडियो विजुअल्स द्वारा निर्मित और रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित दुरंगा सीजन 2 में असली सम्मित पटेल (अमित साध) कोमा से जागते हुए और अभिषेक बन्ने (गुलशन देवैया) का पीछा करते हुए देखा जाएगा, जो सुमित पटेल के रूप में रह रहा है। इस शो में अमित एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जो गुलशन देवैया को अपने परिवार की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगाने की चुनौती देंगे।

गोल्डी बहल ने कही यह बात
सीरीज को लेकर निर्माता गोल्डी बहल ने कहा, “दुरंगा के सीजन 1 को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया के लिए मैं आभारी हूं। मैं सीजन 2 के लिए और भी अधिक उत्साहित हूं, जो अधिक धारदार, मजबूत और कहीं अधिक ट्विस्ट वाला है। पहला भाग एक कठिन मोड़ पर समाप्त हुआ जहां हमने अमित साध के चरित्र को कोमा से बाहर आते देखा। दूसरा सीजन वहीं से, लेकिन कहीं अधिक जटिल और मनोरंजक तरीके से शुरू होगा। रोहन सिप्पी, दृष्टि धामी, गुलशन देवैया और अमित साध के साथ सहयोग करना खुशी की बात है। सभी अपनी कला में प्रतिभाशाली हैं। जी5 और निमिषा पांडे को दिल से धन्यवाद, जिनके साथ काम करना बेहतरीन रहा। मैं इस सीजन को दर्शकों द्वारा पसंद किये जाने का इंतजार नहीं कर सकता।”
विज्ञापन

सीरीज को लेकर रोहन सिप्पी हैं उत्साहित
निर्देशक रोहन सिप्पी ने कहा, “मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे एक बार फिर रोज और जी5 के साथ काम करने का मौका मिला। कलाकारों और क्रू ने इस बार और भी अधिक उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव के साथ सभी विभागों में बहुत कड़ी मेहनत की है। हम इसे  दर्शकों के साथ साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने किया बचपन के क्रश का खुलासा, रणबीर नहीं इस अभिनेता के लिए धड़कता था अभिनेत्री का दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें