भुवन का फैंस के लिए अनोखा सरप्राइज
सभी के चहेते भुवन बाम ने अपने फैंस को नए साल पर सरप्राइज दे दिया है। जहां सब उनकी वेब सीरीज 'ताजा खबर' के रिलीज होने के लिए 6 जनवरी की तरफ टकटकी लगाए देख रहे थे, वहीं यूट्यूबर ने समय से पहले ही अपनी डेब्यू वेब सीरीज रिलीज कर सबको चौंका दिया है। भुवन बाम ने इस बात की जानकारी खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। भुवन ने एक रील पोस्ट कर 'ताजा खबर' के समय से पहले रिलीज होने की जानकारी दी तो हर कोई हैरान रह गया। लेकिन, भुवन के इस सरप्राइज से उन सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई, जो 'ताजा खबर' को लेकर काफी बेसब्र थे। आपको बता दें यह भुवन की डेब्यू वेब सीरीज है, इससे पहले वह एक वेब शो 'ढिंढोरा' में नजर आए थे। इस शो को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था।
भुवन बाम की वेब सीरीज ताजा खबर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है 'ताजा खबर' की कहानी?
इसकी दिलचस्प कहानी का अंदाजा कुछ ही दिन पहले रिलीज हुए इसके ट्रेलर से लगाया जा सकता है। वेब सीरिज की कहानी एक ऐसे गरीब लड़के की है, जो दिन में सपने देखता है। यह शौचालय के बाहर बैठकर गल्ला संभालने वाला एक लड़का है, लेकिन उसके सपने मुबई का किंग, वडाला का बुल्फ, ठाणे का टाइगर और चेमुर का चीता बनने के हैं। लेकिन उसे अचानक पहले से ताजा खबरें मिलने लगती हैं, जो बिल्कुल सही होती हैं। इन्हीं खबरों के आधार पर ही वह अपनी लाइफ तो बदल लेता है।
Rowan Atkinson: बिन बोले मिस्टर बीन ने किया इंडस्ट्री पर राज, आलीशान घर-कार के साथ जानें नेटवर्थ