पंजाबी संगीत इंडस्ट्री के कई दिग्गज आएंगे नजर
ट्रेलर एक्शन, ड्रामा और संगीत से भरपूर है और यह दर्शकों को एक रोमांचक सफर का वादा करता है। सीरीज में गिप्पी ग्रेवाल, मीका सिंह, कंवर ग्रेवाल, अफसाना खान और एमसी स्क्वायर सहित पंजाबी संगीत के कुछ सबसे बड़े नाम मेहमान भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें 28 गाने रखे गए हैं। ट्रेलर के बारे में बात करते हुए निर्देशक रोहित जुगराज ने कहा, "आज चमक की पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है। तीन साल की कड़ी मेहनत हमारे प्यार की मेहनत, चमक की रिलीज के रूप में सामने आई। कहानी काला नाम के एक लड़के की है जो बड़ा तो कनाडा में होता है लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण पंजाब पहुंच जाता है। उसकी यात्रा के माध्यम से हम पंजाबी संगीत इंडस्ट्री की गहराई में उतरते हैं। यह शो उतार-चढ़ाव, प्यार और नफरत और चमक के पीछे के अंधेरे की खोज करता हैं।"