फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Diaries 2: 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन के प्रीमियर का एलान, यहां देख सकते हैं यह मेडिकल ड्रामा सीरीज

Wed, 27 Sep 2023 04:29 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का ओटीटी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं,अब इस सीरीज के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
 
विज्ञापन
मुंबई डायरीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का ओटीटी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'मुंबई डायरीज' सीजन 2 के किरदारों के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए गए थे। वहीं अब इस सीरीज के मेकर्स ने आज यानी 27 सितंबर को इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज स्टारर 'मुंबई डायरीज' छह अक्टूबर से भारत समेत दुनिया भर के 240 देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई डायरीज - फोटो : सोशल मीडिया

यह है दूसरे सीजन की कहानी
'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन में बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों, ट्रेनिंग लेने वालों और कर्मचारियों के साथ आतंकवादी हमलों से उत्पन्न हुए हालातों और उसके बाद उनके ख़ुद के संघर्षों से निपटने के साथ-साथ मुंबई में आयी बाढ़ से हुई तबाही को दिखाया जाएगा। सीरीज की कहानी बड़ी बारीकी से रची गई यह कहानी अलग-अलग हालातों का सामना करते हुए इंसानी जज्बातों और डटे रहने की एक मनोरंजक कहानी बयां करती है। 

मुंबई डायरीज 26/11 - फोटो : social media
सीरीज की कास्ट को लेकर कोई फेर बदल नहीं
सीरीज की कास्ट को लेकर कोई फेर बदल नहीं किया गया है पहले सीजन की ही पूरी स्टार कास्ट को दूसरे सीजन में दिखाई देगी। मुंबई डायरीज प्राइम वीडियो का चर्चित मेडिकल ड्रामा है, जिसका पहला सीजन 2021 में आया था, जो 26/11 के मुंबई अटैक्स के समय सरकारी अस्पताल में अफरातफरी और डॉक्टर्स के साहस और मरीजों के लिए समर्पण को दिखाता है।

Oscar 2024: मलयालम फिल्म '2018 एवरीवन इज ए हीरो' को ऑस्कर में मिली एंट्री, आपदा के मुद्दे पर आधारित है कहानी
 
विज्ञापन

मुंबई डायरीज - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्राइम वीडियो के साथ फिर काम कर को लेकर कही यह बात 
निर्माता और निर्देशक, निखिल आडवाणी ने कहा, " मुंबई डायरीज एक मेडिकल ड्रामा है, जो हमारे सबसे आगे रहकर काम करने वाले कर्मचारियों और मेडिकल समुदाय के जांबाजों के इम्तिहानों और जीतों की दुनिया से हमें रूबरू कराता है। मुंबई डायरीज 26/11 को मिले जबर्दस्त स्नेह और तारीफ के बाद, हमने इस सीजन में अपने मुख्य नायकों के लिए काम और भी मुश्किल कर दिया है क्योंकि उन्हें उन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जो उन्हें सभी तरह के हालातों में परखेंगी। हम प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर मिलकर काम करने के लिए बेहद खुश हैं, और दुनिया भर के दर्शकों के लिए मुंबई डायरीज के दूसरे सीजन को पेश करने के लिए उत्सुक हैं।

यह भी पढ़ें-  Fukrey 3: फुकरे 3 की रिलीज से पहले फैंस को मिला खास तोहफा, फिल्म में 'खुफिया' गेस्ट अपीयरेंस लेंगे अली फजल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें