फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना रणौत ने यौन शौषण को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, बोलीं-बचपन में एक लड़का मुझे...

Mon, 25 Apr 2022 02:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनुव्वर ने बताया कि बचपन में वह यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। मुनव्वर की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद कंगना रणौत ने भी यौन शोषण को लेकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्ट बालाजी का शो लॉकअप अपने थीम की वजह से जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस शो में खुद को एलिमिनेट होने से बचाने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपना एक सीक्रेट बताना होता है। हाल ही में शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मुनव्वर फारूकी ने एक सनसनीखेज खुलासा कर सबको चौंका दिया। मनुव्वर ने बताया कि बचपन में वह यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन

मुनव्वर की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद कंगना रणौत ने भी यौन शोषण को लेकर अपनी बात रखी। शो के दौरान उन्होंने कहा कि हर साल कई बच्चों को शोषण का सामना करना पड़ता है, हम कभी भी सार्वजनिक मंच पर इस पर चर्चा नहीं करते। लगभग हर किसी को छोटी उम्र में अनचाहे स्पर्श का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने खुद के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह भी इसका शिकार बन चुकी हैं।
विज्ञापन

कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने बताया कि जब वह छोटी थीं तब उनके शहर में उनसे 2-3 साल बड़ा लड़का उन्हें गलत तरीके से छूता था, लेकिन तब कम उम्र होने की वजह से उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है? कंगना ने कहा कि कम उम्र के बच्चों को इस तरह की शिक्षा भी नहीं दी जा सकती क्योंकि छोटे होने की वजह बच्चे कुछ समझ नहीं पाते। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बच्चों के मन में जिंदगी भर के लिए डर बस जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें