फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT friday release: इस शुक्रवार ओटीटी पर लगेगा क्राइम का तड़का, 'माई' सहित इन फिल्मों का उठा सकेंगे लुत्फ

Thu, 14 Apr 2022 11:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यदि आप सभी पिछले कुछ हफ्तों में रिलीज हुई फिल्मों को नहीं देख पाए हैं, तो इस हफ्ते आराम से आप उन्हें घर बैठकर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
इस शुक्रवार को आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार विजय स्टारर 'बीस्ट' और यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की रिलीज के अलावा, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में बहुत सी फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। यदि आप सभी पिछले कुछ हफ्तों में रिलीज हुई फिल्मों को नहीं देख पाए हैं, या अक्षय कुमार और कृति सेनन स्टारर 'बच्चन पांडे' जैसी कई फिल्मों का मजा नहीं ले पाए हैं। तो इस वीकेंड आप सभी उन चीजों का घर पर बैठकर आराम से आनंद ले सकते हैं। आज हमने आपके लिए इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्हें देखकर आप सभी अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अक्षय कुमार-कृति सैनन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम- बच्चन पांडेय
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज की तारीख- 15 अप्रैल,2022

यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी एक बच्चन पांडे नामक एक गैंगस्टर और एक फिल्म निर्माता मायरा देवेकर के इर्द-गिर्द घूमती है। मायरा, बच्चन पांडे पर एक बायोपिक बनाना चाहती हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम-माई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज की तारीख- 15 अप्रैल,2022

'माई' एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो एक असहाय मां शील की कहानी को दिखाती है। वह अपनी छोटी बेटी सुप्रिया के हत्यारों को ढूंढने और उन्हें सजा देने में लगी हुई है। इस वेब श्रृंखला में साक्षी तंवर, राइमा सेन और विवेक मुशरान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

मैं व्याह नहीं करोना तेरे नाल - फोटो : social media
फिल्म का नाम- मैं ब्याह नहीं करो ना तेरे नाल
प्लेटफॉर्म- जी 5
रिलीज की तारीख- 15 अप्रैल,2022

'मैं ब्याह नहीं करो ना तेरे नाल' एक पंजाबी कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी कनाडा से आए एक यूट्यूबर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह पंजाब आकर एक लड़की से प्यार करने लगता है और  यहीं से कहानी में दिलचस्प चीजें होने लगती हैं। इस फिल्म में गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा जैसे पंजाबी स्टार्स मौजूद हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें