फ्री में कैसे मिलेगा ZEE5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन?
ZEE5 प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन वीआई के ग्राहकों को कुछ प्लान के साथ मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर समझें तो वीआई के 355 रुपये, 405 रुपये, 595 रुपये, 795 रुपये और 2,595 रुपये के प्री-पेड प्लान के साथ जी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, हालांकि 455 रुपये वाला प्लान पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु और केरल सर्किल में ही उपलब्ध है। इन सभी प्लान के साथ आपको एक साल के लिए 999 रुपये की कीमत वाला जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। बता दें कि इन सभी प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इन प्लान की वैधता क्रमशः 28 दिन, 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन और 365 दिनों की है।
कैसे एक्टिवेट करें ZEE5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन?
ऊपर बताए गए किसी भी प्लान को रिचार्ज करें। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें एक एक्टिवेशन लिंक भी होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक वेब पेज खुलेगा जिसमें Activate Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना वीआई नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद नंबर पर आए ओटीपी एंटर करके सबमिट पर क्लिक करें। सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके नंबर पर ZEE5 का सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाएगा। अब ZEE5 एप डाउनलोड करके उसे ओपन करें और इस्तेमाल करें।