फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या है कहानी?
वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू' की कहानी में हिमाचल प्रदेश के शिमला की पृष्ठभूमि है। सीरीज एक 14 साल के लड़के पार्थ के इर्द गिर्द घूमती है। पार्थ नौवीं कक्षा में फेल हो जाता है। उसे हर दिन बेइज्जत होना पड़ता है। इन चीजों से तंग आकर पार्थ हिमाचल की पहाड़ियों में जंगल भीम मुक्तेश्वर की ओर चला जाता है। जहां उसकी दोस्ती जुगनू नाम के एक रहस्यमय बच्चे से हो जाती है। दोनों साथ मिल कर जगल के कई राक्षसों का सामना करते हैं। राक्षसों से लड़ने में पार्थ और जुगनू की प्रेरणा बनती हैं नानी की कहानियां।
Bollywood Celebs: संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं ये सितारे, शादी के बाद भी नहीं हुए अलग
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हल्की सी कहानी, भारी सा सबक
बाल कलाकारों से भरी वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू' में सबसे अच्छा काम भी बच्चों ने ही किया है। पार्थ (मीत मुखी) के पिता के तौर पर प्रियांशु चटर्जी ने खूबसूरत किरदार निभाया है। वह अच्छा पिता बनने की कोशिश में हैं। सीरीज परीक्षा में असफल बच्चे की भावनाओं को दर्शाती है। काल्पनिक कहानी होने के बावजूद भी सीरीज में कुछ ऐसी बातें हैं जिनको आप अपनी असल जिंदगी से जोड़ कर देख सकते हैं। बच्चों की भी इस हल्की फुल्की सीरिज से कई बड़े सबक मिल सकते हैं।
Gauahar Khan : 'पहलवानों के साथ मारपीट दुख की बात,' विनेश फोगाट को रोता देख बिग बॉस की इस विनर ने किया रिएक्ट
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मधु को देख वाकई याद आएंगी नानी
वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू' में मधु एक सत्तर वर्षीया नानी के किरदार में नजर आती है। एक ऐसा किरदार जो उनकी वास्तविक उम्र से कहीं ज्यादा है लेकिन इस बात का फर्क उन्होंने किरदार पर बिल्कुल नही पड़ने दिया है। सीरीज में जब मधु कहानियां सुनाती हैं तो उनकी आवाज में बहुत ठहराव, शांति और स्थिरता दिखती है। अगर किसी बच्चे का लगाव अपनी नानी के प्रति है तो उसे मधु का किरदार आपको नानी की याद दिलाएगा।
Mother Teresa & Me Review: संत बनने से पहले की मदर टेरेसा की कहानी, कमल मुसले के हुनर की एक और मिसाल
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू के कलाकार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बच्चों ने बोले लंबे लंबे संवाद
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वन टाइम टाइम पास
वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू' की कहानी काल्पनिक है लेकिन मजेदार भी है। शूटिंग की दिक्कतें सीरीज में नजर आती हैं। इसके विजुअल इफेक्ट्स में काफी सुधार की गुंजाइश दिखती है। सीरीज बच्चों के लिए बनाई गई है। यह सीरीज माता पिता अपने बच्चों के साथ कम से कम एक बार तो देख ही सकते हैं।
Sarath Babu: सरथ बाबू की फैमिली ने उनके निधन की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'वे मरे नहीं जिंदा हैं'