हॉलीवुड अभिनेता टिमोथी चेलमेट के साथ वार्नर ब्रदर्स ने करार किया है। दोनों के बीच यह करार कई वर्षों के लिए हुआ है, जिसके तहत फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी वार्नर ब्रदर्स की तरफ से अभिनेता के साथ मिलकर भविष्य में कई शानदार फिल्में दर्शकों के बीच पेश की जाएंगी। टिमोथी भी कंपनी के साथ की गई इस डील के तहत अभिनय के साथ-साथ फिल्मों को प्रोड्यूस भी करेंगे।
विज्ञापन
कई वर्षों के लिए हुई डील
टिमोथी चालमेट को 'कॉल मी बाई योर नेम', 'लेडी बर्ड', 'लिटिल वुमेन' और "ड्यून' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने बतौर निर्माता भी काम किया है। वार्नर ब्रदर्स और टिमोथी के बीच कई वर्षों के लिए डील हुई है। टिमोथी चालमेट ने वार्नर ब्रदर्स के साथ बीते वर्ष दिसंबर में 'वोंका' और इस साल मार्च में 'ड्यून: पार्ट टू' समेत बैक टू बैक हिट फिल्में दी हैं। वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो के मुताबिक टिमोथी चार दशक में ऐसे पहले अभिनेता बन गए हैं, जिन्होंने आठ महीनों के अंदर रिलीज हुईं तो टॉप फिल्मों में अभिनय किया है।
Ilaiyaraaja: इलैयाराजा की बायोपिक में कौन निभाएगा एआर रहमान का किरदार? तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
विज्ञापन
फीस में होगा इजाफा
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की सफलता के बाद चालमेट की फीस में भी इजाफा होगा। सूत्रों के अनुसार, अभिनेता ने 'वोंका' के लिए करीब 8 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए। अब कहा जा रहा है कि स्टूडियो की आगामी फिल्मों में लीड रोल के लिए वह डबल डिजिट में फीस लेंगे।
वार्नर ब्रदर्स ने जताई खुशी
वार्नर ब्रदर्स मोशन पिक्चर ग्रुप के सह-अध्यक्ष और सीईओ माइक डी लुका और पाम एबडी टिमोथी के साथ हुई डील को लेकर बेहद खुश हैं। उनका कहना है, 'हमें खुशी है कि अपनी रचनात्मक महत्वाकांक्षाओं के लिए टिमोथी चालमेट ने हमारे स्टूडियो को चुना है। पिछले कुछ वर्षों में हमने न केवल टिमोथी की अपने काम के प्रति जुनून की तारीफ की है, बल्कि उनके किरदारों से भी स्पष्ट है कि वे अपने काम और फिल्मों को अपना सौ फीसदी देते हैं। 'ड्यून' और 'वोंका' में भी उनकी यह मेहनत साफ दिखी है।
TGIKS: 'शो के सेट पर नहीं होती नकारात्मकता', द ग्रेट इंडियन कपिल शो से पहले अर्चना ने की कॉमेडियन की तारीफ