दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग
दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग फिल्म का एलान पिछले साल नवंबर में किया गया था। नवंबर में ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। इस फिल्म में वामिका गब्बी के अलावा जया बच्चन, सिंद्धांत चतुर्वेदी और स्वानन्द किरकिरे साथ में काम करने वाले हैं। यह फिल्म इमोशनल ड्रामा होगी। इस फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
Palak Tiwari: ‘2000 लड़कों में से एक क्यूट बंदा ढूंढकर उसे डेट किया था’, पलक तिवारी ने सुनाया मजेदार किस्सा
भूत बंग्ला
भूत बंग्ला फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली है। फिल्म के नाम से ही लग रहा है कि यह फिल्म हॉरर होगी। हालांकि यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में वामिका गब्बी के अलावा अक्षय कुमार होंगे। इसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।
किकली
किकली फिल्म पंजाबी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन कवि राज कर रहे हैं। फिल्म में वामिका गब्बी के अलावा मैंडी टाखर और जोबनप्रीत सिंह होंगे। इसे जोबनप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह और मैंडी टाखर ने लिखा है।
Ajith Kumar: पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर घर लौट रहे थे साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, अस्पताल में हुए भर्ती
टीकी टाका
टीकी टाका फिल्म मलयालम फिल्म है। इसकी शूटिंग जारी है। फिल्म का निर्देशन रोहित वीएस कर रहे हैं। फिल्म में असिफ अली, लुकमान अवरान और वामिका गब्बी हैं। फिल्म को फिरोज नजीब, नियोग और यदु पुष्पाकरण ने लिखा है।
जी2
जी2 तेलुगु फिल्म है। यह जासूसी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में वामिका गब्बी के अलावा अदिवी सेष, इमरान हाशमी और मधु शालिनी हैं। फिल्म का निर्देशन विनय कुमार श्रीजनी कर रहे हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'गुडाचारी' की सीक्वल है।