राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @patralekhaa
बोलीं- 'कोई जजमेंट नहीं'
सवाल के जवाब में पत्रलेखा ने कहा कि अगर इससे किसी का आत्मविश्वास बढ़ता है तो इस किस्म की चॉइस पर जज नहीं किया जाना चाहिए। यूजर ने पत्रलेखा से पूछा, 'प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स और फिलर्स पर आपका क्या मानना है?' इस पर पत्रलेखा ने लिखा, 'अगर ऐसे विकल्प किसी के आत्मसम्मान को बढ़ाते हैं तो वे स्वीकार्य हैं। वह करें जो आपको आत्मविश्वास महसूस कराता है। इस पर कोई जजमेंट नहीं'। पत्रलेखा ने यह सेशन रेडिट पर रखा था।
राजकुमार राव ने दी थी ऐसी राय
बता दें कि पत्रलेखा से पहले अभिनेता राजकुमार राव भी फिलर्स और बोटोक्स को लेकर पूछे गए सवाल पर सकारात्मक जवाब दे चुके हैं। इतना ही नहीं, अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया था कि उन्होंने चिन फिलर्स कराए हैं। राजकुमार राव को लेकर इस तरह के कयास लगाए गए कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। इसके बाद बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू में राजकुमार राव ने रिपोर्ट्स का खंडन किया और कहा कि यह अफवाहें हैं।
करीब आठ साल पहले राजकुमार राव ने कराए चिन फिलर्स
उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई। सर्जरी की अफवाहों को लेकर उन्होंने कहा कि गलत समय में ली गई तस्वीरें इसके लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि एक बार उन्होंने चिन फिलर्स कराए थे। एक्टर ने कहा कि करीब आठ साल पहले उन्होंने अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ऐसा किया था। वह भी अपने डर्मेटोलॉजिस्टके सुझाव पर उन्होंने यह कराया'।
फिल्म 'भूल चूक माफ' का एक सीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
इस फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव
राजकुमार राव के बाद अब पत्रलेखा ने भी प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स और फिलर्स को लेकर सकारात्मक जवाब दिया है। बता दें कि पत्रलेखा को लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जाते रहे हैं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। उनके हालिया जवाब ने इस तरह की खबरों के सच होने का संकेत दिया है। राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आएंगे, जो मई में रिलीज होने वाली है।