फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: करवा चौथ पर विक्रांत मैसी ने छूए पत्नी के पैर, वायरल हुईं तस्वीरें, फैंस बोले- सच्चा प्यार

Mon, 21 Oct 2024 04:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, विक्रांत ने फैंस के साथ करवा चौथ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता को अपनी पत्नी के पैर छूते हुए देखा गया और प्रशंसक उनकी तारीफों के पुल बांध रहे थे। अभिनेता ने प्रशंसकों को बताया कि सच्चा प्यार ऐसा ही होता है।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी बॉलीवुड के टॉप कलाकारों में से एक हैं। 12वीं फेल की सफलता के बाद अभिनेता का करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हाल ही में, 20 अक्तूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने पार्टनर के साथ अपने सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। विक्रांत मैसी ने भी अपनी और पत्नी शीतल ठाकुर के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद हर तरफ अभिनेता की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


विक्रांत ने साझा की करवा चौथ की तस्वीरें
हाल ही में, विक्रांत ने फैंस के साथ करवा चौथ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता को अपनी पत्नी के पैर छूते हुए देखा गया और प्रशंसक उनकी तारीफों के पुल बांध रहे थे। अभिनेता ने प्रशंसकों को बताया कि सच्चा प्यार ऐसा ही होता है।

पत्नी के पैर छूते नजर आए अभिनेता
विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर कल रात के करवा चौथ समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में उनकी पत्नी शीतल ठाकुर छलनी से उन्हें देखती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में चांद चमक रहा है। दूसरी तस्वीर में शीतल ने विक्रांत के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तीसरी तस्वीर में अभिनेता ने अपनी पत्नी के पैर छूए। आखिरी स्लाइड में विक्रांत शीतल को पानी पिलाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद उन्होंने अपना व्रत तोड़ा था।
विज्ञापन

 


प्रशंसकों ने बरसाया प्यार
शीतल मैजेंटा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विक्रांत ने जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा पहना था। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "घर।" प्रशंसकों ने इस कपल की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “तो यह सच्चा प्यार कैसा दिखता है।” जबकि दूसरे ने लिखा, “दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।” तीसरे यूजर ने लिखा “विक्रांत सर ने मेरा दिल चुरा लिया।” फैंस ने कपल को “सुंदर” कहा और उनकी सादगी की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन


 

CBS 60 Minutes: 'सीबीएस 60 मिनट्स' ने ट्रंप के दावे का किया खंडन, कमला हैरिस के साथ इंटरव्यू को बताया सही




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें