फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: गृहनगर ग्वालियर पहुंचे कार्तिक आर्यन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

Sat, 18 May 2024 03:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। आज फिल्म का ट्रेलर कार्तिक आर्यन के गृहनगर ग्वालियर में लॉन्च होगा। अभिनेता वहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने होमटाउन ग्वालियर पहुंच गए हैं। अपने शहर में अभिनेता का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में अभिनेता के गले में माला और हाथों में गुलदस्ता हैं। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्वालियर पहुंचे हैं। इस दौरान अभिनेता के पिता भी उनके साथ नजर आए। इसके अलावा 'चंदू चैंपियन' के निर्देशक कबीर खान भी कार्तिक के साथ ग्वालियर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

 

बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे लोग
कार्तिक आर्यन का स्वागत करने बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पहुंचे। वहां ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। अभिनेता के शहर की सड़कें भीड़ से भरी नजर आईं और हर कोई कार्तिक की एक झलक पाने को बेताब दिखा। कार्तिक की यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

Bahubali: ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ के बाहुबली हैं राजामौली के प्रशंसक, शरद ने डबिंग के अनुभवों को किया साझा
विज्ञापन


फिल्म के लिए घटाना वजन
कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। एक के बाद एक सामने आए फिल्म के कई पोस्टर्स में अभिनेता की मेहनत देखकर फैंस हैरान हैं। निर्देशक कबीर खान ने खुलासा किया है कि फिल्म के लिए कार्तिक ने बिना स्टेरॉयड' के शरीरी का करीब 32 प्रतिशत फैट कम किया। उन्होंने कहा, 'चंदू चैंपियन की की कहानी बेशक प्रेरित करने वाली है, लेकिन चैंपियन बनने के लिए कार्तिक आर्यन ने जो मेहनत की है, वह भी कम प्रेरक नहीं'।
विज्ञापन

Sathyaraj: बायोपिक में पीएम मोदी की भूमिका निभाएंगे 'बाहुबली' के कटप्पा? सत्यराज की अगली फिल्म पर चर्चा तेज

डेढ़ साल में पूरा कर दिखाया वादा
बीते दिनों जारी किए एक पोस्टर में कबीर खान ने कार्तिक की तारीफ करते हुए लिखा, 'जब मैं कार्तिक से मिला तो एक रोल के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया हुआ था। उनका बॉडी फैट करीब 39 फीसदी थी। मैंने उनसे कहा, उन्हें एक इंटरनेशनल स्पोर्ट्सपर्सन का रोल अदा करना है। वे मुस्कुराए और कहा, 'मैं इसे कर लूंगा सर'। फिर करीब डेढ़ साल बाद उन्होंने बिना स्टेरॉयड के इस्तेमाल के यह चमत्कार कर दिखाया और वह कर दिखाया जो उन्होंने कहा था'। फिल्म के प्रति कार्तिक आर्यन की इस मेहनत को देख उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
TV Actress: करियर के खातिर इन अभिनेत्रियों ने छुपाई पहचान, नाम बदलकर फैंस के दिलों पर कर रहीं राज


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें