अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया कि वह अपने जीवन के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘12वीं फेल’ की सफलता और अपने पिता बनने की बात को उदाहरण के तौर पर पेश किया।
अभिनेता विक्रांत मैसी ने पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में अपनी भूमिका के जरिए अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘12वीं फेल’ में उनकी भूमिका की देशभर की मशहूर हस्तियों और दर्शकों ने सराहना की। कुछ दिनों पहले अभिनेता को पिता बनने का सुख भी प्राप्त हुआ। इस बात में कोई संदेह नहीं कि विक्रांत अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। अब उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया है।
विज्ञापन
सुनहरे दौर से गुजर रहे विक्रांत मैसी
हाल ही में एक साक्षात्कार में विक्रांत मैसी ने पिछले छह महीनों में उनके साथ हुई सकारात्मक चीजों के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से उनके साथ सब कुछ अच्छा हो रहा है। अभिनेता ने कहा, ‘12वीं फेल’ की सफलता, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की शूटिंग और पिता बनने की खुशी को देखूं तो यह मैं बड़ी आसानी से कह सकता हूं कि मैं अपनी जिंदगी के सुनहरे पलों को जी रहा हूं।’ इस दौरान उन्होंने बढ़ते दबाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘लोगों की उम्मीदें बढ़ती जाती हैं और पहले की ही तरह सफलता पाना कठिन होता है। आपको अंदर से पता होता है कि ‘12वीं फेल’ जैसी सफलता को दोहराया नहीं जा सकता। आपको नई शुरुआत करनी पड़ती है।'
TV Actress: करियर के खातिर इन अभिनेत्रियों ने छुपाई पहचान, नाम बदलकर फैंस के दिलों पर कर रहीं राज
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों को लेकर जताई चिंता
साक्षात्कार के दौरान हिंदी सिनेमा के प्रति उन्होंने अपनी चिंता भी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता और जड़ो से जुड़ी फिल्में की संख्या कम है। उन्होंने इस तरह की फिल्मों के बनने पर जोर दिए जाने की बात कही।
विक्रांत मैसी का वर्क फ्रंट
विक्रांत मैसी की आगामी परियोजनाओं की बात करें तो वह आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 अगस्त को दस्तक देगी। इसके अलावा अभिनेता ‘यार जिगरी’, ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ और ‘सेक्टर 36’ में दिखाई देंगे।
Kartik Aaryan: गृहनगर ग्वालियर पहुंचे कार्तिक आर्यन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागतव