फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sector 36: इस दिन रिलीज होगी विक्रांत मैसी-दीपक डोबरियाल की 'सेक्टर 36', ओटीटी पर लगेगा क्राइम थ्रिलर का तड़का

Mon, 12 Aug 2024 02:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। 
विज्ञापन
सेक्टर 36 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल अपनी आगामी फिल्म 'सेक्टर 36' से दर्शकों को मनोरंजन कराने वाले हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, इसकी कहानी बेहद ही दिलचस्प बताई जा रही है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज यानी 12 अगस्त को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर साथ करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। 'सेक्टर 36' एक स्थानीय झुग्गी बस्ती से कई बच्चों के गायब होने की भयावह कहानी को दिखाएगी, जो एक सच्चे पुलिस अधिकारी को सच्चाई खोज में लगा देती है। यह फिल्म अपराध, सत्ता और सामाजिक असमानता के गहरे पानी में गोता लगाती है। इसकी कहानी एक पुलिस अधिकारी की चालाक सीरियल किलर के साथ लड़ाई है। 




निठारी गांव पर आधारित है फिल्म की कहानी
दिनेश विजान द्वारा निर्मित और आदित्य निंबालकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का लेखन बौधायन रॉय चौधरी ने किया है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सेक्टर 36' की कहानी कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित निठारी गांव में हुई भीषण हत्याओं पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें