फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharaja: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर राजा बन सकती है विजय सेतुपति की 'महाराजा', 24 घंटे में बिके इतने टिकट

Sun, 16 Jun 2024 10:35 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय सेतुपति की नई फिल्म 'महाराजा' के टिकटों की बिक्री में पिछले 24 घंटे में बड़ा उछाल देखा गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म रविवार को अच्छा कारोबार कर सकती है।
विज्ञापन
फिल्म 'महाराजा' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijaysethupathi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय सेतुपति की नई फिल्म 'महाराजा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। खास बात है कि यह विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म है। फिल्म को दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। 'महाराजा' 14 जून को रिलीज की दहलीज पार कर चुकी है। ऐसे में, इसकी टिकट ब्रिकी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन


रविवार को हो सकती है मोटी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'महाराजा' के टिकटों की बिक्री में बड़ा उछाल देखा गया है। खबर है कि बुक माई शो वेबसाइट पर लगभग 2 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। मालूम हो कि यह आंकड़ा पिछले 24 घंटों का है। इस आंकड़े से जाहिर है कि रविवार को तमिल और तेलुगु संस्करण में फिल्म की कमाई भी बढ़ने वाली है। वहीं, 'महाराजा' के निर्माता भी इससे काफी उत्साहित हैं।

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी के दूसरे ट्रेलर का कर रहे इंतजार? फिल्म को लेकर सामने आई यह बड़ी जानकारी
विज्ञापन


अनुराग कश्यप ने भी किया है अभिनय
'महाराजा' फिल्म का निर्देशन निथिलन समीनाथन ने किया है। उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। 'कुरंगु बोम्मई' उनकी प्रमुख फिल्म है। 'महाराजा' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। विजय सेतुपति के अलावा इस फिल्म में ममता मोहनदास भी मुख्य भूमिका निभा रही है। एक और खास बात यह है कि बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब अनुराग ने किसी तमिल फिल्म में काम किया है। इससे पहले वो 'इमाइका नोडिगल' और 'लियो' में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन


Box Office Collection: दूसरे दिन भी करिश्मा नहीं दिखा सकी चंदू चैंपियन, मुंजा की कमाई में आया सुधार

इन कलाकारों ने भी किया है काम
विजय और ममता के अलावा भारतीराजा, अभिराम, नट्टी, अरुलदोस, मुनीशकांत, सिंगमपुली, बॉयज मणिकंदन, कल्कि, सचाना निमिदास और विनोद सागर भी परदे पर दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण सुधन सुंदरम और जगदीश पलानीसामी ने किया है। वहीं, अजनीश लोकनाथ ने इसका संगीत तैयार किया है। बता दें कि विजय सेतुपति की अगली फिल्म 'विदुथलाई 2' होगी, जिसमें वो खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

Vijay Sethupathi: 'वह बेहतरीन इंसान, बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं', विजय ने बांधे शाहरुख की तारीफों के पुल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें