फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vihaan Samat: सिद्धार्थ-कियारा की शादी के सीन को रिक्रिएट करने पर बोले विहान समत, मुझे सीन ऑरिजनल जैसा ही लगा

Fri, 13 Sep 2024 06:22 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता विहान समत ने अनन्या पांडे के साथ 'कॉल मी बे' सीरीज में अगस्त्य चौधरी का रोल निभाया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के ओरिजनल सीन को रिक्रिएट करने को लेकर विहान ने खुलकर बात की है।
विज्ञापन
'कॉल मी बे' में विहान समत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विहान समत हाल ही में अपने कुछ किरदारों को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अनन्या पांडे के साथ 'कॉल मी बे' सीरीज में अगस्त्य चौधरी का रोल निभाया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के ओरिजनल सीन को रिक्रिएट किया गया है। फिल्म का ये सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस सीन को लेकर अब विहान समत ने भी बात की है।
विज्ञापन


शादी के सीन को रिक्रिएट करने की थी इच्छा
विहान ने कहा कि निर्देशक कॉलिन डी कुन्हा ने सीरीज के शूट के दौरान उनसे बात की और कहा कि वो इस सीन को रिक्रिएट करना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का ओरिजिनल सीन को फिल्माने और सीरीज में शामिल करने की इच्छा जाहिर की थी। विहान ने कहा, 'मुझे लगता है वो पूरा सेटअप वैसा ही था, जैसा कि ऑरिजनल था'।

Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म 'दलपति 69' का एलान, कल होगा फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा
 

अपने फोन पर दिखाया था सीन
फ्री प्रेस जर्नल के साथ इंटरव्यू के दौरान विहान ने कहा कि हम जिस दिन सिड और कियारा की शादी का सीन रिक्रिएट कर रहे थे उस दिन निर्देशक मेरे पास आए और उनकी शादी के सीन को अपने फोन पर मुझे दिखाया और बोले 'ये करो' और मैं कहा 'ठीक है'।
विज्ञापन


अनन्या के साथ काम करना है आसान
विहान समत ने कहा, 'मैंने अनन्या के साथ सीटीआरएल की शूटिंग की थी और फिर हम कॉल मी बे में भी साथ में जुड़े, लेकिन कॉल मी बे बिल्कुल अलग गेम था। इसलिए, हमें रीसेट करना पड़ा। अनन्या पेशेवर कलाकार हैं और उनके साथ काम करना काफी आसान है'।

Aparshakti Khurana: आठ साल की उम्र में रोज भाई आयुष्मान के पैर छूते थे अपारशक्ति, पिता ने बनाया था यह नियम
 

सीटीआरएल में नजर आएंगे विहान समत
विहान समत जल्द ही विक्रमादित्य मोटवानी की साइबर थ्रिलर सीटीआरएल में नजर आने वाले हैं। निर्देशक को लेकर विहान समत ने कहा, 'एक बार जब वह आपको चुन लेते हैं, तो वह आप पर पूरा भरोसा जताते हैं। वह आपको नोट्स देते हैं, लेकिन वह आपको अपने हिसाब से चलने पर भी बंदिशे नहीं लगाते। वह आपको बहुत ज्यादा तकनीकी नोट्स से परेशान नहीं करते। इसके साथ ही वह कम बोलने वाले व्यक्ति भी है, इसलिए शुरू में मैं उन्हें सुनने के लिए कान खड़ा रखता था, लेकिन वह आपको काफी सहज कर देते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें