हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपारशक्ति ने कहा कि एक बार झगड़े के बाद उनके पिता ने नियम बनाया कि हर सुबह अपारशक्ति अपने बड़े भाई के पैर छुएंगे, वरना उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाएगा।
अपारशक्ति खुराना हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। हाल में ही वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। फिल्म में अपारशक्ति की कॉमिक टाइमिंग और अन्य कलाकारों के साथ उनकी जुगलबंदी दर्शकों को काफी भा रही है। इसके अलावा अभिनेता की फिल्म 'बर्लिन' भी स्ट्रीम हो रही है। अब हाल ही में, अभिनेता ने बताया कि उनके और आयुष्मान के बीच कैसा रिश्ता है और कैसे उनके पिता ने बहुत कम उम्र से ही उनके झगड़ों को सुलझाने का तरीका खोज लिया था।
विज्ञापन
आयुष्मान के रोज पैर छूते थे अपारशक्ति
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपारशक्ति ने कहा कि एक बार झगड़े के बाद उनके पिता ने नियम बनाया कि हर सुबह अपारशक्ति अपने बड़े भाई के पैर छुएंगे, वरना उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाएगा।
ऐसे झगड़े को निपटाते थे पिता
अपारशक्ति ने याद करते हुए कहा, ''बात यह है कि जब आप छोटे होते हैं तो आप नहीं जानते कि अपने बड़े भाई से कैसे बात करनी है, आप नहीं जानते कि उनका सम्मान कैसे करें। इसलिए पापा मुझसे कहते रहते थे कि उन्हें 'भैया' कहा करो, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता था। इसके बाद अपारशक्ति ने उस झगड़े के बारे में बात की जो तब हुआ था जब वह लगभग 8-9 साल के थे, जिसके कारण उन्होंने आयुष्मान को कुछ बुरे शब्द भी कहे थे।"
विज्ञापन
इस कारण भैया कहकर बुलाते थे अपारशक्ति
अपारशक्ति ने बताया जब हम खेल रहे थे तो हमारा झगड़ा हो गया और मैंने उन्हें कुछ गलत शब्द कह दिए। उस दिन मेरी बहुत पिटाई हुई। उसके बाद निष्कर्ष यह निकला कि आज से तुम उन्हें 'भैया' कहोगे और रोज सुबह उनके पैर छुओगे और यही एकमात्र तरीका है, जिससे तुम इस घर में रह सकते हो, या नहीं रह सकते। अभिनेता ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि एक बार जब आप ऐसा करना शुरू कर देते हैं, तो लड़ने या संघर्ष करने की गुंजाइश कम हो जाती है क्योंकि तब आप उन पर चिल्ला नहीं सकते हैं, और आप कोई बुरी बात नहीं कह सकते हैं।"