फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: विद्या ने बताई मजे की बात, अंधविश्वासी डायरेक्टर ने 42 दिन तक पहना एक ही शॉर्ट्स,फ्लॉप हो गई मूवी

Fri, 19 Apr 2024 11:36 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विद्या बालन ने एक बार एक अंधविश्वासी निर्देशक के साथ काम किया था। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में विद्या ने उसके बारे में बताते हुए कहा कि वह निर्देशक फिल्म के सेट पर अजीब किस्म के अंधविश्वास का पालन करता था। 
विज्ञापन
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्या बालन अपनी नई फिल्म 'दो और दो प्यार' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म आज रिलीज हो गई है। इसमें विद्या के अलावा प्रतीक गांधी,  इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। इसी बीच विद्या बालन ने अपने करियर से जुड़ी एक काफी मजेदार बात साझा की है।

विज्ञापन


अंधविश्वासी था डायरेक्टर 
विद्या बालन ने एक बार एक अंधविश्वासी निर्देशक के साथ काम किया था। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में विद्या ने उसके बारे में बताते हुए कहा कि वह निर्देशक फिल्म के सेट पर अजीब किस्म के अंधविश्वास का पालन करता था। उन्होंने बताया कि उस निर्देशक ने 42 दिनों तक अपने शॉर्ट्स ही नहीं बदले थे। वह लगातार एक ही जोड़ी शॉर्ट्स पहनकर  सेट पर आया था। इसकी वजह यह थी कि वह अंधविश्वासी था। 

James Bond: 007 सीरीज की फिल्म के नकली ट्रेलर पर मचा बवाल! हेनरी कैविल के बॉन्ड की भूमिका निभाने की चर्चा तेज
विज्ञापन


बुरी तरह फ्लॉप हुई थी फिल्म
विद्या बालन ने बताया कि उन्होंने खुद इस बात पर ध्यान नहीं दिया था कि निर्देशक रोज एक ही शॉर्ट्स पहनकर आया था। उन्हें इस बारे में बाकी लोगों से सुनने को मिला था। विद्या ने एक और मजेदार बात बताते हुए कहा कि वह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। विद्या ने यह दिलचस्प बात तो बता दीं, लेकिन फिल्म और निर्देशक का नाम नहीं बताया। नाम पूछे जाने पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि वे नाम भूल गई हैं।
विज्ञापन


Shahrukh Khan: शाहरुख एक दिन बनेंगे सुपरस्टार, इस अभिनेता ने स्ट्रगल के दिनों में ही कर दी थी भविष्यवाणी

विद्या की आने वाली फिल्म
विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' है। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसमें विद्या बालन और कार्तिक आर्यन एक साथ अभिनय करते दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन एक गाने में डांस करते हुए भी नजर आ सकते हैं। इस गाने को गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किए गए जाने की भी चर्चा है।

Kajol-Nysa: बेटी नीसा को एक दिन के लिए अपने पेट में क्यों रखना चाहती हैं काजोल, वजह जानकर मुस्कुरा देंगे आप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें