फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidhu Vinod Chopra: 'परिंदा' के सेट पर नाना ने मचाया था घमासान, खुद निर्देशक ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Wed, 03 Jul 2024 07:21 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


पिछले दिनों रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में विधु विनोद चोपड़ा बतौर मेहमान शामिल हुए थे। शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके और नाना पाटेकर के बीच में कैसे संबंध हैं। इस सवाल के जवाब में निर्देशक कहते हैं, 'सच कहूं तो नाना के साथ काम करने से पहले मैं कभी गाली नहीं देता था।
विज्ञापन
नाना पाटेकर विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाना पाटेकर बॉलीवुड में अपने अभिनय के अलावा अपने बेबाक रवैये के लिए भी मशहूर हैं। जो बात उनके मन में आती है वे उस बात को कह देते हैं। कई बार खबरें भी आती हैं कि फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर गुस्सा हो गए। अब उनकी एक पुरानी फिल्म 'परिंदा' के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उनके बारे में कई दिलचस्प खुलासे करते नजर आए। 
विज्ञापन


नाना से मैंने गाली देना सीखा 
पिछले दिनों रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में विधु विनोद चोपड़ा बतौर मेहमान शामिल हुए थे। शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके और नाना पाटेकर के बीच में कैसे संबंध हैं। इस सवाल के जवाब में निर्देशक कहते हैं, 'सच कहूं तो नाना के साथ काम करने से पहले मैं कभी गाली नहीं देता था। मैं कश्मीर का एक बहुत ही अच्छे व्यवहार वाला युवक था, लेकिन नाना की वजह से मेरे अंदर काफी कुछ बदल गया। जब मैं 'परिंदा' की शूटिंग कर रहा था तब वे सेट पर गालियां बोलते थे और मुझे समझ में नहीं आता था कि मैं क्या करूं फिर वहीं से मैंने गाली बोलना शुरू कर दिया था'। 

Bhuvan Bam: 'ढिंढोरा' का सीजन 2 लेकर आ रहे हैं भुवन बाम, दिखेगा टीटू मामा को रोमांटिक अंदाज
विज्ञापन


'परिंदा' के सेट पर हुई थी हाथापाई
 विधु विनोद चोपड़ा अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'फिल्म के एक दृश्य के लिए नाना को अपनी आंखों में आंसू लाना था और वे इस दृश्य को करने में नाकामयाब हो रहे थे। शाम में उन्होंने कहा कि अब इस दृश्य को कल शूट करेंगे। इसी बात पर हमारी लड़ाई शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। सेट पर मौजूद पुलिसवाले भी हमें देखकर हैरान हो गए थे'। 
विज्ञापन


Maharaj: आमिर के बेटे के नाते जुनैद खान को मिली करसनदास मुलजी की भूमिका? निर्देशक ने दी अफवाहों पर प्रतिक्रिया

कम बजट की फिल्म थी 'परिंदा'
विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। निर्देशक कहते हैं, 'जब हम लड़ ही रहे थे तभी कैमरामैन बिनोद प्रधान ने अचानक चिल्लाकर कहा कि शॉट तैयार है और तुरंत फ्रेम से बाहर निकल गया। आप फिल्म के दृश्य में नाना की आंखों में जो आंसू देखते हैं वह असली है क्योंकि हम लड़ रहे थे। कुछ ऐसे हमने 'परिंदा' को शूट किया है। हमारा बजट काफी कम था इसलिए सबको सेट पर अपने घर से खाना लेकर आने को कहा था। इस बात पर भी नाना और मेरी लड़ाई हुई थी'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें