विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वे बिना डरे अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक कहते हैं, 'जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने संजय दत्त का बॉयकॉट कर रही थी तब मैं उनके साथ काम करना चाहता था।
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने संजय दत्त के साथ तब काम किया था जब इंडस्ट्री ने उनके साथ काम नहीं करने का फैसला किया था। हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा एक इंटरव्यू के दौरान पुराने दिनों को याद करते दिखे। साथ ही साथ उन्होंने संजय दत्त के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिबंध था गलत
विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वे बिना डरे अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक कहते हैं, 'जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने संजय दत्त का बॉयकॉट कर रही थी तब मैं उनके साथ काम करना चाहता था। उन दिनों कोई भी उनके साथ काम करने जो तैयार नहीं था, लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं था। मैं उनके घर गया और वहीं से मैंने यह घोषणा किया कि मैं उनके साथ एक फिल्म बनाऊंगा'।
संजय दत्त हैं सादा दिल शख्स
विधु विनोद चोपड़ा अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे अच्छे से याद है जब संजय जेल से निकले तब उन्होंने मुझे रास्ते से ही कॉल किया था। उन्होंने मुझसे पूछा कि आप वो फिल्म बना रहे हैं न और मैं मन ही मन सोच रहा था कि मैंने तो यूं ही बोल दिया था। फिर मैंने उनसे कहा कि आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा साथ में काम करने के लिए और वे इस बात के लिए भी मान गए'।
जिमि शेरगिल का रोल पहले संजय करने वाले थे
पहले शाहरुख खान 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में मुन्नाभाई के किरदार को निभाने वाले थे, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों की वजह से वे फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। विधु विनोद चोपड़ा कहते हैं, 'जब मैंने संजय से कहा कि अब आप जिमि का किरदार नहीं बल्कि मुन्नाभाई के किरदार को निभाएंगे। तब उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही फिल्म के लिए हां कर दिया। उन्होंने बोला आप कह रहे हैं तो सही ही होगा'।