फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: पहले दिन से ही घटी दरों पर दिखेंगे राजकुमार, सुहागरात की सीडी चोरी पर बनी फिल्म

Thu, 12 Sep 2024 02:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। प्रशंसक फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इसके ट्रेलर ने उनकी उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सुहागरात की सीडी हुई चोरी
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। यह फिल्म सुहागरात की चोरी हुई सीडी पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत ही विक्की और विद्या की शादी से होती है, जो 90 के दशक की एक झलक दिखाती है। विक्की की फंतासी थी कि वह अपनी सुहागरात का वीडियो बनाए। कहानी में मोड़ तब आता है, जब वह सीडी चोरी हो जाती। पूरे ट्रेलर में विक्की (राजकुमार राव) और विद्या (तृप्ति डिमरी) सीडी को ढूंढते फिरते हैं।
SRK Kajol: काजोल ने बचाई थी शाहरुख खान की जान, दिलवाले गाने की शूटिंग के दौरान किंग के साथ हुआ था हादसा

 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
ये कलाकार भी हैं फिल्म का हिस्सा
इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा विजय राज, मल्लिका शेरावत, मस्त अली, अर्चना पूरन सिंह, मुकेश तिवारी, अर्चना पटेल, राकेश बेदी, टीकू तलसानिया और अश्विनी कलसेकर भी हैं।

 

4 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन फिल्म होगी रिलीज
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मौजूदा समय में राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रखा है। अभिनेता अपनी फिल्म की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। राजकुमार राव की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ पहले दिन से ही कम दरों पर दर्शकों को देखने को मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी का वर्क फ्रंट
राजकुमार राव की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह 'मालिक' नाम की में दिखेंगे। फिल्म से उनकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। इसके अलावा वह  'भूल चूक माफ' भी लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री वामिका गब्बी नजर आएंगी। वहीं, दूसरी ओर तृप्ति डिमरी 'एनिमल 2' में नजर आएंगी और कार्तिक आर्यन के साथ  'भूल भुलैया 3' अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगी।
Hollywood Movies: इन फिल्मों में दिखी अमेरिका के राष्ट्रपति की कहानी, दर्शकों को मिली खास जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें