उन्होंने आगे कहा, "हम इस मुद्दे को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठा रहे हैं और अपनी फिल्म से इन कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया में हैं, जिसमें हमने मैडॉक फिल्म्स "स्त्री" के कैरेक्टर और डायलॉग का इस्तेमाल किया है। हमारा प्रयास है कि यह प्रक्रिया मंगलवार, 15 अक्तूबर 2024 तक पूरी हो जाए, ताकि मैडॉक फिल्म्स पूरी तरह संतुष्ट हो जाए।"
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के निर्देशक राज शांडिल्य ने आधिकारिक बयान में मैडॉक फिल्म्स से पूर्व अनुमति लिए बिना रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में स्त्री के कैरेक्टर और डायलॉग का उपयोग करने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। यही नहीं, उन्होंने जल्द से जल्द फिल्म से ऐसे कंटेंट हटाने की भी बात की है।
विज्ञापन
बयान जारी कर मांगी माफी
उनके बयान में कहा गया है, "मैं राज शांडिल्य, फिल्म "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" के निर्देशक, अपनी ओर से और फिल्म के निर्माता सुपर कैसेट्स इंड. लिमिटेड, बालाजी मोशन पिक्चर्स और वकाओ फिल्म्स की ओर से, अपनी फिल्म में मैडॉक फिल्म्स की फ्रैंचाइजी "स्त्री" के कैरेक्टर और डायलॉग के अनुमति के बिना इस्तेमाल के लिए ईमानदारी से और बिना शर्त माफी मांगता हूं। इस उल्लंघन के परिणामस्वरूप मैडॉक फिल्म्स और उनकी फ्रैंचाइजी को हुए किसी भी नुकसान के लिए हमें खेद है।"
फिल्म से हटाए जाएंगे कंटेंट
उन्होंने आगे कहा, "हम इस मुद्दे को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठा रहे हैं और अपनी फिल्म से इन कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया में हैं, जिसमें हमने मैडॉक फिल्म्स "स्त्री" के कैरेक्टर और डायलॉग का इस्तेमाल किया है। हमारा प्रयास है कि यह प्रक्रिया मंगलवार, 15 अक्तूबर 2024 तक पूरी हो जाए, ताकि मैडॉक फिल्म्स पूरी तरह संतुष्ट हो जाए।"
भविष्य में नहीं करेंगे ऐसा काम
राज ने बयान ने अपने बयान के आखिर में कहा, "हम यह कंफर्म करते हैं कि भविष्य में इस तरह का कोई कंटेंट बिना अनुमति के इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। हम आगे पुष्टि करते हैं कि हमारी फिल्म "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" किसी भी तरह से मैडॉक फिल्म्स, उनकी "स्त्री" और "स्त्री 2" फ्रैंचाइजी या उसमें मौजूद किसी भी किरदार से जुड़ी नहीं है। इसके अलावा, हम "स्त्री", "स्त्री 2" या किसी भी संबंधित किरदार में किसी भी अधिकार का दावा नहीं करते हैं।"