फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: इन अभिनेत्रियों के पति ने भी रखा करवा चौथ का व्रत, पत्नी की लंबी उम्र के लिए की कामना

Mon, 21 Oct 2024 03:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कल करवाचौथ का व्रत था। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों ने भी करवाचौथ का व्रत किया था। लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी थीं, जिनके साथ उनके पति ने भी करवाचौथ का व्रत किया था।कौन हैं वे अभिनेत्रियां, जिनके पति ने रखा, उनके लिए करवाचौथ का व्रत। जानिए, उन एक्ट्रेसेस के पति के बारे में?
विज्ञापन
राज कुंद्रा, विक्की जैन, विक्की कौशल, जहीर इकबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल विवाहित महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत किया था, यह व्रत पति की लंबी उम्र और जीवन की मंगलकामना के लिए किया जाता है। इस व्रत को बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां भी करती हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला है तो बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के पति भी करवाचौथ व्रत को करने लगे हैं। ऐसा करके वह उनके लिए अपने प्यार और समर्पण को दिखा रहे हैं। कल भी कई एक्ट्रेसेस के साथ-साथ उनके पति ने करवाचौथ का व्रत किया। इस लिस्ट में विक्की कौशल, राज कुंद्रा, जहीर इकबाल और विक्की जैन जैसे नाम शामिल हैं।  

विज्ञापन

कैटरीना कैफ और अपने परिवार के साथ विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
विक्की कौशल 
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लगभग चार साल होने को आए हैं। विक्की को कैटरीना से इतनी मोहब्बत है कि वह शुरुआत से उनके लिए करवाचौथ का व्रत कर रहे हैं। यह बात एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने ही साझा की थीं। उन्होंने कहा था विक्की मेरी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए करवाचौथ का व्रत करते हैं। जबकि मैंने उनसे कभी नहीं कहा कि वह इस व्रत को करें। खुद कैटरीना भी शादी के बाद से करवाचौथ का व्रत कर रही हैं। इस साल भी उन्होंने यह व्रत किया और सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और परिवार के साथ करवाचौथ की तस्वीरें साझा कीं। 

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@theshilpashetty
राज कुंद्रा 
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सोलह साल से एक खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी को जी रहे हैं। राज, शिल्पा को बहुत प्यार करते हैं उनकी केयर करते हैं। इसलिए वह भी शिल्पा शेट्टी के साथ करवाचौथ का व्रत करते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राज कुंद्रा कहते हैं, 'मैं शिल्पा के लिए यह व्रत इसलिए करता हूं क्योंकि उन्होंने मेरी जिंदगी को प्यार, हंसी से भरा है। साथ ही मुझे हमेशा सपोर्ट किया है।' कल इंस्टाग्राम पर भी राज कुंद्रा ने शिल्पा के साथ करवाचौथ सेलिब्रेशन की स्टोरी और वीडियोज डाले थे, जिनमें वह दोनों काफी प्यारे लग रहे थे। 

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
जहीर इकबाल 
इस साल सोनाक्षी सिन्हा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं, जहीर इकबाल। दोनों अलग अलग धर्मों से संबंध रखते हैं। लेकिन एक-दूसरे के रीति-रिवाजों को साथ मिलकर मनाते हैं। इस साल सोनाक्षी सिन्हा का पहला करवाचौथ था। वह इसे लेकर काफी खुश भी थीं। इस खुशी को उन्होंने जहीर के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए जाहिर किया। जिसमें वह अपने फैंस को बता रही हैं कि उनके पति जहीर इकबाल ने भी व्रत रखा है। साथ ही वह वीडियो में जहीर से पूछती हैं, 'तुमने व्रत क्यों रखा है।' इस पर जहीर कहते हैं, 'अगर मैं तुम्हारे सामने खाना खाता तो तुम मुझे ही खा जाती।' इसके बाद दोनों मुस्कुराने लगते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को सोनाक्षी और जहीर का यह वीडियो काफी पसंद आया।  
विज्ञापन

विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम@vicky_jain_fanpage
विक्की जैन  
टीवी-फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन वैसे तो बिजनेस मैन हैं लेकिन वह उनके साथ कई रियालिटी टीवी शोज में भी हिस्सा लेते हैं। विक्की ने भी कल अंकिता के साथ करवाचौथ का व्रत रखा था। इस बात की जानकारी उन्होंने करवाचौथ की फोटोज क्लिक कर रहे पैपराजी को दी। विक्की ने उनसे हंसते हुए कहा कि अंकिता ने उनसे जबरदस्ती व्रत रखवाया है। इस बात अंकिता ने झट से कहा कि मैंने विक्की को व्रत रखने के लिए बिल्कुल भी फोर्स नहीं किया। करवाचौथ पर दोनों का यह हंसी-मजाक पैपराजी के साथ उनके फैंस को भी पसंद आया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें