लीक से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। अभिनेता की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' की 12वीं सालगिरह पर उनके फैंस ने फिल्म के कुछ सीन्स के एनिमेटेड वर्जन अपलोड किए थे। इन्हें साझा करते हुए अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।
आयुष्मान खुराना हिंदी सिनेमा के उन गिने-चुने अभिनेताओं में से हैं, जिन्होनें पर्दे पर हमेशा लीक से हटकर किरदार निभाया है। आयुष्मान ने फिल्मों में अपने किरदारों के साथ लगातार प्रयोग किया है। विक्की डोनर से शुरू हुआ उनका सफर आज भी जारी है। अपने करियर में कई फिल्में करने के बाद भी उन्होनें विविधतापूर्ण किरदार निभाए। इस दौरान उनका हर किरदार पिछले सारे किरदारों से जुदा रहा। आयुष्मान ने अपना फिल्मी सफर 'विक्की डोनर' से शुरू किया था। आज विक्की डोनर को रिलीज हुए 12 साल हो चुके हैं। ऐसे में 'ड्रीम गर्ल 2' अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फैंस के लिए खास पोस्ट किया है।
विज्ञापन
फैंस ने बनाए थे फिल्म के कुछ दृश्यों के एनिमेटिड वर्जन
आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के चयन को लेकर काफी मशहूर हैं। उनकी हर फिल्म समाज के किसी ना किसी संवेदनशील मुद्दे पर हंसी-मजाक में एक संदेश दे जाती है। अपनी हर फिल्म के साथ उन्होनें विविधता बनाए रखी है। आखिरी बार फिल्म 'पठान' में नजर आए अभिनेता जॉन अब्राहम के बैनर तले बनी फिल्म 'विक्की डोनर' से आयुष्मान ने फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म से ही उन्होनें दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। आज इस फिल्म की रिलीज के 12 साल पूरे होने पर उन्होंने एक खास पोस्ट साझा की है। दरअसल अभिनेता के फैन पेज ने इस फिल्म के कुछ सीन्स के एनिमेटेड वर्जन पोस्ट किए थे। इसे अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा करते हुए उन्होनें उस फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया।
फिल्म के 12 साल पूरे होने पर जताया फैंस का आभार
उन्होने पोस्ट साझा कर इस यात्रा में अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विक्की डोनर ने एक अभिनेता और स्टार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होने फैंस से पूछा कि अगर विक्की डोनर एक एनिमेटेड फिल्म होती तो उसका नाम क्या होता ? आयुष्मान ने लिखा, '12 साल...इस पर विश्वास करना कितना कठिन है कि समय कितनी तेजी से भागता है! विक्की डोनर ने मुझे एक अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई। आप सभी को इतनी रचनात्मकता से इसकी सालगिरह मनाते देखना दिल छू लेने वाला है'।