300 से अधिक मराठी फिल्मों में किया अभिनय
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। घर आने के बाद अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वे बीस साल की उम्र में नभोवनी और 1965 में थिएटर से जुड़े थे। उन्होंने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक में डूब गई है। रवींद्र बेर्डे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं। फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
इन कलाकारों के साथ खूब जमी जोड़ी
पर्दे पर रवींद्र की जोड़ी को अशोक सराफ, विजय चव्हाण, महेश कोठारे, विजू खोटे, सुधीर जोशी और भरत जाधव के साथ खूब पसंद किया गया। उन्होंने कई तरह के किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। मराठी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में रवीन्द्र सक्रिय थे। वे सिंघम, चिंगी जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं।