टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आशा शर्मा का आज निधन हो गया है, जिससे पूरी टीवी इंटस्ट्री शोक में है। आशा के निधन की जानकारी आज दोपहर CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की गई है। आशा टीवी की दुनिया में एक जाना-माना नाम रही हैं। आज दिवगंत अभिनेत्री आशा शर्मा ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। ऐसे में आज टीवी इंडस्ट्री ने अपना एक और सितारा खो दिया है। उन्होंने अपने परिवाजनों के बीच अंतिम सांस ली।
CINTAA ने की आशा की मृत्यु की पुष्टि
अभिनेत्री आशा शर्मा की मृत्यु की खबर की पुष्टि करते हुए CINTAA ने शर्मा के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए एक ट्वीट किया है। यह ट्वीट 25 अगस्त, 2024 को दोपहर 3:01 बजे पोस्ट किया गया था। उन्होंने लिखा, आशा शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है।
आशा ने टीवी और फिल्मों में किया है काम
दिवगंत अभिनेत्री आशा ने कई सालों तक फिल्मों और टेलीविजन शोज के जरिए लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई। आशा को खासतौर पर एक मां और दादी के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीवी के अलावा आशा ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'दो दिशाएं' में बेहतरीन काम किया, जिसमें उनकी भूमिका को सभी से सराहा। इस फिल्म में आशा के अलावा प्रेम चोपड़ा, अरुणा ईरानी और निरूपा रॉय जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था। आशा टीवी इंडस्ट्री की ऐसी अदाकारा रही हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में उम्दा काम किया है। जिनमें 'मुझे कुछ कहना है', 'प्यार तो होना ही था' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' शामिल हैं। उन्होंने आखिरी बार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आशा तकरीबन चार बार गिरी थीं। वैसे आशा को टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' और 'एक और महाभारत' जैसे टीवी शोज में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिवगंत अभिनेत्री आशा शर्मा ने अपने चार दशक से अधिक के करियर में लगभग 35 फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है।