फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: इंडियाना जोन्स से प्रेरित होगी लव रंजन की आगामी फिल्म! भारत के जंगलों में एडवेंचर करेंगे अजय देवगन

Sun, 25 Aug 2024 04:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही एक एडवेंचर्स फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हॉलीवुड फिल्म इंडियाना जोन्स से प्रेरित होगी।
 
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और लव रंजन पहले से ही आगामी बहुचर्चित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के लिए साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अब इस समय अजय अपनी एक और फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। इसी बीच यह जानकारी आई है कि अजय और लव रंजन एक और फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। यह फिल्म पूरी तरह से एडवेंचर-बेस्ड होगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म पूरी तरह से हॉलीवुड फिल्म इंडियाना जोन्स से प्रेरित होगी। हालांकि फिल्म को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


लव रंजन और अजय की आगामी फिल्म
लव रंजन की फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी जिसमें अजय देवगन एक एडवेंचरर भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माताओं का लक्ष्य हॉलीवुड फिल्म 'इंडियाना जोन्स' फ्रैंचाइजी जैसा कुछ बनाने का है। अजय इस कॉन्सेप्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं, साथ ही उनके प्रशंसक भी अजय की एक और धमाकेदार मूवी के लिए तैयार है। 

कहां होगी फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग भारत के जंगलों में की जाएगी, जिसमें अजय एक प्राचीन अवशेष की खोज में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी लोककथाओं और पौराणिक कथाओं से प्रेरित होगी। इस फिल्म में जबर्दस्त वीएफएक्स देखने को मिलेगे। हो सकता है कि यह फिल्म दिसंबर 2024 तक रिलीज हो जाए।
विज्ञापन


बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। फिल्म में हाई-ऑक्टेन सेट पीस और स्टंट होंगे। इस फिल्म के लिए अजय का लुक भी अलग होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय लेदर जैकेट और बैकपैक स्टाइल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्हें प्राचीन सभ्यताओं और भाषाओं का गहरा ज्ञान होगा। उम्मीद है कि अजय 'सन ऑफ सरदार 2' और 'दे दे प्यार दे 2' के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

बहरहाल, अजय इस समय 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा करेंगे और यह मूल फिल्म के लगभग 12 साल बाद आ रही है। पहली फिल्म में अजय देवगन ने सोनाक्षी सिन्हा के बड़े भाई संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें प्रभावित करके उनसे शादी करने की कोशिश की थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें