शाहरुख खान को पूरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है। इस बीच दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार कलाकार शाहरुख को देशभर से काफी प्यार मिलता है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में कर इंडस्ट्री के सुपरस्टार का तमगा हासिल किया है। इंडस्ट्री के नए और पुराने दौर के कई सितारे उनसे बहुत लगाव रखते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी उन सितारों में से हैं, जो अक्सर शाहरुख के लिए प्यार जताते नजर आते हैं या उनके साथ एक प्यारा बॉन्ड साझा करते हैं। आज, शनिवार की सुबह भी धर्मेंद्र ने शाहरुख के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र ने साझा की शाहरुख के साथ तस्वीर
शाहरुख सिर्फ देश में ही विदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी फिल्में विदेशी भाषाओं में डब की जाती हैं और वहां भी दर्शक बड़े चाव से देखते भी हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शाहरुख को अपनी प्रेरणा मानते हैं या उनकी खुलकर तारीफ करते हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी शाहरुख के साथ अपने लगाव का परिचय देते हुए एक प्यारी तस्वीर साझा की है। धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर दोनों कलाकारों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी प्यार लुटा रहे हैं।
Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की भक्ति में लीन हुए सितारे, बप्पा की मूर्ति के साथ आए नजर
विज्ञापन
धर्मेंद्र ने शाहरुख को बताया बेटे जैसा
इस तस्वीर में धर्मेंद्र, शाहरुख खान को एक अवॉर्ड देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने शाहरुख को अपने करीब पकड़ा हुआ है और दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों कलाकार काफी प्यारे दिख रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में धर्मेंद्र ने शाहरुख को अपना बेटा बताया है। उन्होंने लिखा, "बेटे ही हैं ये सब। मालिक का हमेशा एहसानमंद हूं, इस मुकद्दर के लिए।"